Patrika Harit Pradesh Abhiyan: पर्यावरण संरक्षण और आमजन को फलदार पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से ‘‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’’ अभियान की शुरुआत मंगलवार को जिला कार्यालय परिसर में हुई। इस अवसर पर विधायक चैतराम अटामी, कलेक्टर कुणाल दुदावत, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, उपाध्यक्ष अरविन्द कुंजाम, नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधियों ने आम नागरिकों को अमरूद, आंवला, नींबू, कटहल और काजू जैसे फलदार पौधे वितरित किए। यह अभियान जिला प्रशासन और उद्यानिकी विभाग ने चलाया।