कार्यक्रम की शुरुआत में नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा, ’’यह केवल पौधा लगाने की पहल नहीं, बल्कि हमारी माताओं के प्रति कृतज्ञता और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।’’ वितरित किए गए पौधों में आम, अमरूद, नींबू और अनार जैसे फलदार पेड़ शामिल थे, जो न केवल हरियाली बढ़ाएंगे बल्कि आने वाले वर्षों में स्थानीय लोगों को आजीविका का भी स्रोत बन सकते हैं।