कार्यक्रम के पश्चात शाला प्रांगण में एक पेड़ मां के तहत पौधे भी लगाये गए। पौधे को सुरक्षित रखने का बच्चों ने संकल्प भी लिया। इस अवसर पर संस्था उपाध्यक्ष गणेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष कमलेश पाण्डेय, मार्गदर्शक एमआईसी सदस्य सुरेश गुप्ता उपस्थित रहे। स्कूल की तरफ से प्राचार्या श्रीमति सुधा परमार, शिक्षक श्री वर्गीस, पायल पाण्डे, हेमा, मनीषा रामटेके सहित समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे।