दंतेवाड़ा

एकलव्य विद्यालय में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा अब 26 जून को, छटवीं कक्षा में प्रवेश होगा इस आधार पर

संशोधित तिथि के अनुसार प्रवेश परीक्षा 11 जून के स्थान पर अब शुक्रवार 26 जून को सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे के बीच आयोजित की जाएंगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Jun 2020, 7:45 PM IST
एकलव्य विद्यालय में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा अब 26 जून को, छटवीं कक्षा में प्रवेश होगा इस आधार पर
एकलव्य विद्यालय में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा अब 26 जून को, छटवीं कक्षा में प्रवेश होगा इस आधार पर

दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित किये जा रहे है। उक्त संस्थाओं में शैक्षणिक सत्र 2020.21 में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन कर प्रावीण्यता के आधार पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए चयन परीक्षा का आयोजन 11 जून को निर्धारित किया गया था।

आदिवासी विभाग के प्रभारी सहायक आयुक्त अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन में वृद्धि के फलस्वरूप एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में वर्ष 2020. 21 में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा की तिथियों में संशोधन किया गया हैं। संशोधित तिथि के अनुसार प्रवेश परीक्षा 11 जून के स्थान पर अब शुक्रवार 26 जून को सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे के बीच आयोजित की जाएंगी। शेष शर्तें यथावत रहेंगी। साथ ही परीक्षार्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए मास्क, साफ कपड़ा अथवा रुमाल अनिवार्य रूप से उपयोग करने के निर्देश दिये गए हैं।

Published on: