दंतेवाड़ा

मीडियाकर्मियों ने इस इलाके को क्या पर्यटन स्थल समझ लिया है, इसलिए दाग दी गोली

मीडिया को लेकर भी कर रहे गलतबयानी, मीडिया वालों ने इस इलाके को क्या पर्यटन स्थल समझ रखा है।
less than 1 minute read
पर्यटन स्थल
मीडियाकर्मियों ने क्या इस इलाके को क्या पर्यटन स्थल समझ लिया है, इसलिए दाग दी गोली

जगदलपुर/दंतेवाड़ा. अरनपुर इलाके में माओवादियों के एंबुश में फंसकर दो जवानों के शहीद व एक मीडियाकर्मी की मौत को लेकर सभी जगह से खासी प्रतिक्रिया आ रही है। इसे लेकर एसपी अभिषेक पल्लवा ने बताया कि माओवादी कह रहे थे मीडिया ने इलाके को पर्यटन स्थल बना दिया है। एसपी ने सिसकते हुए कहा कि जब ग्रामीण भयमुक्त होकर अपनी पीड़ा मीडिया को बता रहे हैं इसलिए वे परेशान थे। माओवादियों ग्रामीणों से भी कहते थे कि इस इलाके को पर्यटन स्थल बनाकर रख दिया है। हालांकि चुनाव के मद्देनजर देशी- विदेशी मीडियाकर्मी आए दिन दौरा कर रहे हैं।

पुलिस नहीं, निशाने पर थे मीडियाकर्मी
एसपी ने बताया कि माओवादियों के निशाने पर इस बार पुलिस जवानों से पहले मीडियाकर्मी थे। उन्होंने एक पांइट में आकर मीडियाकर्मी को गोली मारी और हाथ से कैमरा छीन लिया। इसके बाद बचे दो मीडियाकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी जो किसी तरह डेढ़ सौ मीटर रेंगकर भागे।

बहादुरी से लड़े जवान
पत्रकारों से बातचीत के दौरान एसपी ने कहा कि हमारे जवान बहादुरी से लड़े और दो मीडियाकर्मियों को बचाने में कामयाब रहे।

Published on:
31 Oct 2018 09:59 am
Also Read
View All
Love Temple of Bastar: क्या सच में मिल जाते हैं बिछड़े प्रेमी? बस्तर के इस मंदिर की कहानी सुनकर रह जाएंगे हैरान

बस्तर की सियासत में नया मोड़! दंतेवाड़ा कांग्रेस के एक फैसले ने खींचा सबका ध्यान, आदिवासी नेता ने किया विरोध

Shakil Mohammad Rizvi: कांग्रेस हाईकमान का बड़ा फैसला, दंतेवाड़ा जिला के नए अध्यक्ष बने शकील मोहम्मद रिज़वी

बुलडोजर चला, छिन गई छत, दंतेवाड़ा में टेलिंग डैम के खतरे पर कार्रवाई से 10 परिवार बेघर, 15 अक्टूबर तक ही मिला अस्थायी ठिकाना

डिपॉजिट-13 परियोजना पर घमासान! ‘जमीन नहीं देंगे’ के नारों से गूंजा दंतेवाड़ा, 120 घंटे से जारी आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार