दंतेवाड़ा

दो मासूमों की तालाब में डूब कर हुई मौत, शव देख माता-पिता हुए बेसुध, ग्रामीणों में पसरा मातम

Chhattisgarh News : दंतेवाड़ा। जिले में दो बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है।

less than 1 minute read
दो मासूमों की तालाब में डूब कर हुई मौत
दो मासूमों की तालाब में डूब कर हुई मौत

Chhattisgarh News : दंतेवाड़ा। जिले में दो बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। तीन बच्चियां तालाब में नहाने गई थी। तीनों नहाते वक्त गहरे पानी में चले गई। जिनमें दो बच्चियों की मृत्यु हो गई।

यह पूरा मामला गीदम थना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह नौ बजे कारली तालाब में राखी,वंदना और रिया अपने घर के पास के तालाब में नहाने गई थी, नहाते-नहाते तीनों बच्चियां गहरे पानी में चले गई। (dantewada news) इसी दौरान आसपास के लोंगों की नजर तीनों बच्चियों पर पड़ी। जैसे-तैसे कर लोंगों ने एक बच्ची राखी को पानी से बाहर निकाला,लेकिन वंदना और रिया की तालाब में डूबने से मौत हो गई। (cg news in hindi) घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर बच्चियों का शव पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

अपनी 12,13 साल की बच्चियों का शव देख माता-पिता रो-रोकर बेसुध हो गए थे, तो वहीं पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया है। (cg dantewada news) बताया जा रहा है कि, जब बच्चियों को अस्पताल ले जाया गया, तो पूरे गांववाले पहुंच गए थे। हादसे से परिजन अब तक सदमें में है।

Published on:
22 Jun 2023 04:56 pm