दंतेवाड़ा

जिस देवता के अनुमति के बगैर एक कदम भी आगे बढऩा होता है मुश्किल, वही मंदिर है जर्जर, पढ़ें क्या है सच्चाई

अष्टमी को इस देवता की होती है अहम भूमिका, इनकी अनुमति के बाद ही बस्तर दशहरा में पहुंचती है मांईजी की डोली, लेकिन मंदिर का हाल जर्जर।
2 min read
• •
Updated: 27 Sep 2017, 10:12 AM IST
temple
दंतेवाड़ा में डोली की रवानगी की अनुमति देने वाले देवता का मंदिर ही है जर्जर, कमेटी नहीं दे रहा ध्यान

दंतेवाड़ा में डोली की रवानगी की अनुमति देने वाले देवता का मंदिर ही है जर्जर, कमेटी नहीं दे रहा ध्यान

दंतेवाड़ा. जीवंत किदवंतियों के लिए जानी-जाने वाली मांई दंतेश्वरी की लीलाएं भी रोचक व जिज्ञासा भरी है। नवरात्रि पर्व पर पूरे बस्तर से उनसे जुड़ी कहानियां सामने आती है। एक ऐसी ही कहानी है माटी देवता (बोधराज बाबा) से शक्ति स्वरूप मां को बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए अनुमति लेने की। इस बाबा की अनुमति के बगैर एक कदम आगे बढऩा मुश्किल है। अष्टमी को इस देवता की जिया परिवार विधि विधान से पूजा करने के बाद मांई जी के दशहरा मनाने जगदलपुर जाने की अनुमति लेते हैं। इस पूजा विधान के बाद ही मांई की डोली रवाना होती है। बाबा की दयालुता की बातें जिया परिवार करता आ रहा है। सदियों से ये परंपरा जारी है पर बोधराज बाबा आज भी टूटे-फूटे घर में रहते हैं।

चढ़ावे का छोटा हिस्सा ही लगाया जाए तो मंदिर की सूरत बदल सकती है
मंदिर के पुजारी जय सिंह मांदरी का कहना है कि सैकड़ों सालों पुराना मंदिर अब जर्जर हो चुका है। मांई जी से जुड़ी कहानी होने के बाद भी किसी ने इस मंदिर की सुध नहीं ली। टेंपल कमेटी को जर्जर मंदिर होने की जानकारी है पर इसे सुधारने प्रयास नहीं किए गए। मां की महिमा और परंपराओं के लिए बस्तर जाना जाता है। पहचान भी इसी संस्कृति और सभ्यता से देश-विदेश तक फैली है। इनको सहेजने में कोताही बरतने की बात सामने आ रही है। मांई जी के एक साल के चढ़ावे का बहुत छोटा हिस्सा ही लगा दिया जाए तो मंदिर की सूरत बदल सकती है।

Read More : Raipur से दंतेवाड़ा मांईजी के दर्शन को आया था युवक, नदी में पैर फिसलने से मौत

मां उपेक्षा नहीं करती, कमेटी ने उपेक्षित किया
लोगों का कहना है कि इस मंदिर को भव्य बनना चहिए था। जिस देवता की मां दंतेश्वरी उपेक्षा नहीं कर पा रही है, उसकी टेम्पल कमेटी उपेक्षा कर रहा है। एक बार इस मंदिर का बनने का प्रयास हुआ, लेकिन ठेकेदार ने काम छोड़ दिया। इसके पीछे राशि न मिलने का हवाला दिया गया। इस मंदिर में एक विशेष समुदाय का पुजारी ही पूजा करता है। समुदाय के लोग ही थोड़ा बहुत काम करवाते रहते हैं।

माटी देवता से मिली थी अनुमति बैठने की
मंदिर से जुड़े जानकारों का कहना है कि मांईजी यहां माटी देवता से पूछ कर विराजित हुई थी। पूरा दंतेवाड़ा बोधराज बाबा का है। यह जमीन उन्हीं की है। जब मांई जी नगर छोड़ती है तो उनसे पूछ कर ही जाती है। इतना ही नहीं जब नगर में प्रवेश करना होता है तब भी पूूछना पड़ता है। यह परंपरा आज भी जारी है।

Read More : बस्तर राजा ने निभाई रियासतकालीन परंपरा तो मांई ने छोड़ अपना आसन बैठ गई पालकी पर

मांईजी रात में आई तो दंतेवाड़ा के बाहर विश्राम
बस्तर दशहरा में शामिल होने के बाद जब मांईजी दंतेवाड़ा पहुंचती है तो रात हो जाती है। इस दौरान बोधराज बाबा सोते हैं। उनकी नींद में खलल न पड़े इस लिए मांईजी को विश्रामगृह में आसरा लेना पड़ता है। सुबह बाबा के मंदिर जिया परिवार के लोग पहुंचकर पूजा अर्चना करते हैं। इसके बाद ही मांईजी का प्रवेश होता है।

Published on: