17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bastar Dushera : 9 साल की बच्ची राजा को देगी दशहरा मनाने की अनुमति, पढ़ें यह खबर

बड़े मारेंगा स्कूल में पढऩे वाली अनुराधा काछनगादी पूजा विधान में बनेंगी देवी, बैठेगी कांटों के झूले पर, देवी को याद आ रही स्कूल की सहेलियां।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

ajay shrivastav

•

Updated: 15 Sep 2017, 8:03 PM IST

Bastar Dushera in Jagdalpur

Class Third की छात्रा अनुराधा कांटों के झूले पर होंगी सवार, बस्तर दशहरा की देंगी आज्ञा

जगदलपुर. बस्तर दशहरा की अगली रस्म काछनगादी पूजा विधान महत्वपूर्ण है। इसी दिन बस्तर दशहरा मनाने के लिए देवी से आज्ञा मांगी जाएगी। कांटों के झूलों पर झूलने वाली देवी इस बार भी बड़े मारेंगा स्कूल में पढऩे वाली अनुराधा बनेंगी। वह तीसरी कक्षा की विद्यार्थी है और एक माह के लिए स्कूल से अवकाश पर है।

Read More : ब्लू व्हेल गेम के चक्रव्यूह में फंसे छग के 20 बच्चे, हाथों पर ब्लेड से काटने के हैं निशान

यहीं वो देवी जो कांटों के झूले में झूलती है
अनुराधा ने बताया कि जब से वे काछनगुड़ी में आई हैं, उन्हें अपने सहेलियां याद आती हैं। उनके साथ खेलने का मन करता है। उनकी सहेली ज्योति, सुचित्रा की याद आती है। स्कूल जाने का भी मन करता है। बस्तर दशहरा के बाद जब स्कूल में पिछले बार गई तो सबने कहा यहीं वो देवी जो कांटों के झूले में झूलती है। उसने बताया उन्हें बड़े होकर सेवा करना है।

Read More : चाकू, Screwdriver और डंडे लेकर पहुंचे हत्यारे, दिन-दहाड़े कर दी किसान की हत्या, 4 चढ़े हत्थे

अच्छा लगता है देवी बनते देख
अनुराधा की माता सरस्वती ने बताया, अनुराधा देवी बनती है तो अच्छा लगता है। लोग उनसे आशीर्वाद लेने आते हैं। बस्तर दशहरा की अनोखी परंपरा है, यह सौभाग्य है कि मेरी बेटी अनुराधा देवी बनती है। पुजारी सुकलू दास ने बताया कि काछनगादी पूजा विधान में देवी का आह्वान किया जाता है। देवी आती है तो माटी पुजारी दशहरा की आज्ञा मांगते हैं।

Read More : रिश्वत लेते पकड़ा तो BEO की फुल गई थी सांसें, अब 4 साल के लिए पहुंचा जेल

साज-सज्जा सहित अन्य तैयारी लगभग पूरी
बस्तर दशहरा के शुरूआत होने में कुछ ही दिन बस रह गए हैं। ऐसे में दंतेश्वरी मंदिर, काछनगुड़ी सहित अन्य मंदिरों व कार्यक्रम स्थलों को तैयार किया जा रहा है। साज-सज्जा भी इस बार काफी रोचक व देखने योग्य होगी।