दतिया

एमपी में यहां तेजी से बढ़ रहा है पारा,सालों पुराना रिकॉर्ड भी टूटा

एमपी में यहां तेजी से बढ़ रहा है पारा,सालों पुराना रिकॉर्ड भी टूटा
2 min read
• •
Updated: 27 May 2018, 6:24 PM IST
datia weather
एमपी में यहां तेजी से बढ़ रहा है पारा,सालों पुराना रिकॉर्ड भी टूटा

दतिया. एक दिन पहले गर्मी से मामूली राहत रहने के बाद सूर्य देव की भौंहें फिर तनी नजर आईं। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 46डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इस महीने में दो बार अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रह चुका है। जबकि 46 डिग्री सेल्सियस के अधिक तापमान सीजन में पहली बार दर्ज हुआ है। इससे पहले वर्ष 2017 में नौतपा के दौरान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

नौतपा के दूसरे धरती पर आग बरसी। आसमान से बरसी आग ने न केवल लोगों को झुलसाया बल्कि मूक जानवरों को भी तड़पा दिया। जानवर भी छांव और पानी की तलाश में भटके। नौतपा का दूसरा दिन सीजन का अब तक का सबसे अधिक गर्म दिन दर्ज किया गया।

सुबह होते ही गर्मी के तेवर रोज की तरह तीखे थे। इसके बाद जैसे-जैसे दिन चढ़ा पारे की चाल भी बढ़ती गई। दोपहर दो बजे के बाद तो गर्मी पांच साल पुराने रिकॉर्ड को तोडऩे के करीब पहुंच गई। दोपहर में शहर की सड़कों पर रोज की तरह सन्नाटे पसरा रहा।

यह भी पढ़ें यहां बन रहा है भारत का सबसे बड़ा नवग्रह मंदिर , 2019 तक हो जाएगा तैयार, देखें वीडियो

यूं बढ़ी पारे की चाल
10 बजे 41 डिग्री सेल्सियस
11 बजे 43डिग्री सेल्सियस
12 :15बज 44 डिग्री सेल्सियस
12:40बजे 45 डिग्री सेल्सियस
01:15बजे 46डिग्री सेल्सियस
2:16 बजे 46 डिग्री सेल्सियस

रात भी रही गर्म
शनिवार न केवल दिन ही सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ बल्कि रात के तापमान में भी मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था जबकि शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले सालों में नौतपा का दूसरा दिन
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2013 46.6 29.6
2014 39.0 22.5
2015 45.5 30.0
201 43.0 22.6
2017 45.6 29.2
2018 46.4 26.4

तीन डिग्री चढ़ा पारा
शनिवार को दिन के तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Published on: