इसके बाद नमन पर ही परिवार की पूरी जिम्मेदारी आ गई थी, लेकिन परिवार का यह सहारा भी छिन गया। महज छह माह के अंतराल में एक के बाद एक हुई दो मौतों से पूरे परिवार सहित समाज में शोक व्याप्त है। उधर चिराग की पत्नी कल्पना की मौत से भी पूरा परिवार दु:खी है,क्योंकि कल्पना की एक दो साल की बेटी है,जो अब मां की मौत के बाद कैसे रहेगी?,उसके सवालों के जवाब परिजन क्या देंगे?। इस घटना दोनों परिवारो सहित शहर में शोक का माहौल बना हुआ है।