
Datia News :मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर पहले चरण में मत पत्रों की गणना की गई। इसके बाद सुबह 8:30 बजे से ईवीएम के मतों की गणना शुरु हुई। इसी बीच सामने आए दो राउंड के रुझानों में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी बढ़त बनाते हुए चल रहे हैं। उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह से करीब 950 से अधिक मतों की बढ़त बनाई हुई है।
मतगणना के पहला राउंड में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने बढ़त बनाई है। इस राउंड में भारतीय जनता पार्टी को 4,441 वोट मिले हैं। इस हिसाब से भाजपा अपने निकतम प्रतिद्वंदी जबकि कांग्रेस को 3,532 वोट मिले हैं जबकि आजाद समाज पार्टी को 2,117 वोट मिले हैं।
पहले चक्र के रुझान में भाजपा के प्रत्याशी 4,551 मतों के साथ आगे हैं। कांग्रेस को 3,367 और आजाद समाज पार्टी (आसपा) को 1,917 मत मिले हैं। शुरुआती रुझानों ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है, हालांकि अंतिम नतीजे अभी आना बाकी हैं।
वहीं, दूसरे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी लगभग 965 वोट से आगे हैं। इस राउंड में बीजेपी को 3702 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस को 3921 प्राप्त हुए हैं। वहीं, आजाद समाज पार्टी को 1533 इस हिसाब से अब भाजपा के कुल वोटों की संख्या 8253 है, जबकि कांग्रेस इस राउंड तक कुल 7288 वोट प्राप्त हुए हैं, जबकि आसपा को भी दोनों राउंड मिलाकर कुल 3650 प्राप्त हो चुके हैं।
मतगणना से पहले दोनों प्रमुख दलों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने 25 हजार मतों से जीत का दावा किया, जबकि भाजपा नेताओं ने भारी मतों से विजय का भरोसा जताया है। ऐसे में परिणाम यह तय करेगा कि दतिया में भाजपा का प्रभाव कायम रहता है या कांग्रेस वापसी करती है।