दतिया

‘भाजपा नेता ने की कांग्रेस की मदद’… दतिया की बढ़त पर उमंग सिंघार का सनसनीखेज दावा

Datia Bypoll 2026- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस को मिली निर्णायक बढ़त, कांग्रेस में खुशी का माहौल, नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने व्यक्त की खुशी...।
3 min read
Aug 03, 2026
datia by election
datia by election- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस जीत की ओर...।

Datia Bypoll Result- एमपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बड़ा बयान आया है। सिंघार ने कहा है कि भाजपा के जिस नेता का टिकट कटा, उन्होंने हमारी मदद की है। इस बयान के बाद राजनीति गर्मा गई है। उमंग का बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निर्णायक बढ़त की ओर पहुंच गई है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 10वें राउंड में 10 हजार 500 वोटों से आगे हो गई है। इस बढ़त के बाद भाजपा खेमे में मायूसी नजर आने लगी है। वहीं कांग्रेस खेमे में कार्यकर्ताओं के चेहरे खिल गए हैं। दतिया से लेकर भोपाल के प्रदेश कार्यालय में मिठाइयां बांटने का सिलसिला शुरू हो गया है।

मध्यप्रदेश के दतिया उपचुनाव में प्रतिष्ठा की लड़ाई थी, लेकिन दोनों ही पार्टियों ने ऐसे उम्मीदवार खड़े किए, जो प्रतिष्ठा की लड़ाई से अलग थे। कांग्रेस के राजेंद्र भारती को कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया और भाजपा ने नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिया। दोनों में ही कई वर्षों की प्रतिद्वंदिता चली आ रही है।

10वें राउंड में भी आगे कांग्रेस

नौवे राउंड में भाजपा को शहर से 3758 वोट मिले जबकि कांग्रेस को 6694 वोट मिले। आसपा को 411 वोट मिले थे। ओवर ऑल कांग्रेस नौवे राउंड में 9519 वोटों से आगे चल रही थी। इसके बाद 10वें राउंड में 10500 से आगे बढ़ गई है।

क्या बोले नेता प्रतिपक्ष

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मीडिया से कहा कि बीजेपी के जिस नेता का टिकट कटा, उन्होंने भी कांग्रेस को वोट दिलाने में काफी मदद की है। सभी समीकरणों के निष्कर्ष से कांग्रेस को बढ़त मिल रही है। इधर, भाजपा की बढ़त पर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भी मीडिया से चर्चा में दावा किया है कि कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं का समर्थन मिला, जिससे हमें वोट मिले।

पीसी शर्मा बोले- कांग्रेस का जीतना तय

पीसी शर्मा ने कहा कि आज जो प्रदेश और देश की स्थिति है, उसमें भी दतिया की जनता ने यह जवाब दिया है। पीसी शर्मा ने कहा कि कई मंत्रियों को प्रचार करना पड़ा। शर्मा ने कहा कि 10 राउंड में कांग्रेस आगे है, तो बाकी राउंड में भी कांग्रेस ही आगे रहेगी। यह अनडिफिटेबल बढ़त है। तीसरे पार्टी से मिलकर कांग्रेस को डेमेज करने की कोशिश की, लेकिन बेकार रही। भाजपा के किसी नेता का यहां फायदा नहीं मिला। जीत का जश्न तो चुनाव शुरू होने से पहले मना रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस की जीतना तय है।

भाजपा कार्यकर्ता क्या बोले

ऐसा क्या हुआ कि यह नतीजे चौकाने वाले नतीजे रहे, इस पर कई भाजपा कार्यकर्ता कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है, उनका कहना है कि अभी थोड़ा और इंतजार कर लेते हैं। हमारे उच्च पदाधिकारी मंथन करेंगे।

निर्णायक जीत की तरफ कांग्रेस

दतिया उपचुनाव में प्रतिष्ठा की लड़ाई में कांग्रेस निर्णायक बढ़त की तरफ चल पड़ी है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह आठवें राउंड तक 6578 वोटों से आगे निकल गए थे। जबकि भाजपा के आशुतोष तिवारी को सिर्फ पहले, दूसरे और तीसरे राउंड में बढ़त मिली थी। इसके बाद से वे पिछड़ते चले गए। इस बीच कांग्रेस को बढ़त मिलने पर दतिया से लेकर प्रदेश कार्यालय तक मिठाई बांटी जाने लगी है।

जीतू पटवारी बोले- बदलाव के संकेत

कांग्रेस की निर्णायक बढ़त पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने मीडिया से कहा कि मध्यप्रदेश की राजनीति को बदलने का पहल लोगों ने की है, उसे बधाई देता हूं। यह जीत दतिया की जनता की है और हमारी पूरी टीम की मेहनत की जीत है। कलेस्टर इंचार्ज से लेकर परिवार के लोगों को भी बधाई। भाजपा की अकूत प्रशासनिक हटधर्मिता, बीजेपी के अध्यक्ष, 25 मंत्री समेत सारी ताकत भाजपा ने झोंक दी फिर भी कांग्रेस को जनता का साथ मिला। जीतू पटवारी ने कहा कि इतना भ्रष्टाचार, आतंक, रिवेंज की राजनीति को करारा जवाब दिया। दतिया की जनता ने पूरे प्रदेश में बदलाव के संकेत दे दिया।

Updated on:
03 Aug 2026 03:29 pm
Published on:
03 Aug 2026 02:49 pm