दतिया

Datia Weather Alert : नौतपा के बाद भी तप रहे दिन और रात, पारा अब भी 43 डिग्री पार, अभी राहत नहीं

Datia Weather Alert : तापमान अधिक होने से लोग गर्मी से बेहाल हैं। रविवार 9 जून की रात को महीने की सबसे गर्म रात रही। वहीं दिन भर लोग गर्मी और उमस से परेशान होते रहे।
2 min read
• •
Updated: 10 Jun 2024, 1:13 PM IST
datia weather alert

Datia Weather Alert : शनिवार की तुलना में रविवार के रात के तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। नौतपा खत्म होने के बाद अब लोग गर्मी से राहत पाने रोज आसमान की ताक रहे हैं। हालांकि इस सप्ताह में दो बार शहर में हल्की बारिश दर्ज हो चुकी है लेकिन इससे लोगों को राहत नहीं मिली है। बारिश के बाद उमस बढऩे से लोग और ज्यादा परेशान हैं। शाम के समय जरूर लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलती है। लेकिन रात में हवा थमी रहने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है।

सबसे गर्म रही 9 जून की रात

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में नौतपा के बाद भी धरती का तपना कम नहीं हो रहा है। तापमान अधिक होने से लोग गर्मी से बेहाल हैं। रविवार 9 जून की रात को महीने की सबसे गर्म रात रही। वहीं दिन भर लोग गर्मी और उमस से परेशान होते रहे।

दिन के तापमान में वृद्धि

रविवार को सुबह से तेज धूप से दिन के तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रविवार 10 जून को तेज गति से चली उत्तरी हवाओं ने लू का अहसास कराया। रविवार को हवा की रफ्तार 5.29 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई।

सड़क कर्फ्यू जैसी सूनीं

रविवार को अवकाश होने तथा तापमान अधिक होने की वजह से सडक़ों पर अघोषित कर्फ्यू की स्थिति रही। शहर प्रमुख मार्गोँ जैसे सिविल लाइंस, ठंडी सड़क, किला चौक, टाउनहॉल, बड़ा बाजार, बिहारी जी मार्ग आदि स्थानों पर दोपहर के समय इक्का - दुक्का वाहन ही नजर आए। शाम तक सडक़ों पर वाहनों की आवाजाही कम रही।

आज के मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार 10 जून को यहां दिन भर बादल छाए रहेंगे। 33 किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

Updated on:
10 Jun 2024, 1:13 PM IST
Published on: