7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP News : एमपी में फिर टॉयलेट एक प्रेमकथा, दुल्हन मायके में, टॉयलेट बनवाने पंचायत के चक्कर काट रहा पति

MP News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में फिर सामने आई अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर स्टारर मूवी टॉयलेट एक प्रेम कथा की कहानी, ससुराल छोड़ मायके में बैठी दुल्हन का कहना है जब तक शौचालय नहीं बनेगा मैं नहीं आऊंगी, पति परेशान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 10 Jun 2024, 12:28 PM IST

toilet ek prem katha

MP News : फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' की कहानी ने जिस सामाजिक मुद्दे को बड़ी बेबाकी से उठाया था, उसके बाद तो सोचा था कि अब तो वाकई परिस्थितियां बदल गई हैं। लेकिन वास्तविकता अब भी यही है कि कई जगह हालात अब भी वही हैं। यही कारण है कि मध्य प्रदेश में एक बार फिर अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा की कहानी फिर से बनती नजर आ रही है। एक बार फिर नई-नवेली दुल्हन अपना ससुराल छोड़ मायके जाकर बैठ गई, क्योंकि ससुराल में शौचालय नहीं है। वहीं पति शौचालय बनवाने के लिए पिछले 2 महीने से जिम्मेदारों के चक्कर काट रहा है, लेकिन कहीं कोई सुनवाई तक नहीं हो रही।

अब मध्य प्रदेश के रीवा जिले में सामने आया है। ससुराल में शौचालय नहीं होने पर दुल्हन ने पति का घर छोड़ दिया है। दो माह से वह मायके में है और पति शौचालय बनवाने भटक रहा है। अमांव के प्रदीप मिश्रा की शादी रोशनी के साथ हुई थी। शादी के बाद दुल्हन ससुराल आई तो वहां शौचालय नहीं था। कुछ दिन तो किसी तरह एडजस्ट किया, लेकिन घर में बगैर शौचालय के गृहस्थी की गाड़ी अधिक दिन नहीं चल पाई। मायके जाने के बाद महिला ने अब ससुराल आने से इंकार कर दिया है। उसने पति से शौचालय बनवाने की शर्त रख दी है।

प्राईवेट नौकरी करता हूं, आर्थिक स्थिति ठीक नहीं

पीडि़त प्रदीप मिश्रा को पंचायत की ओर से समग्र स्वच्छता अभियान का लाभ नहीं मिला है जिससे कि घर में शौचालय बन सके। युवक शौचालय बनवाने के लिए पंचायत, जनपद पंचायत के चक्कर काट रहा है। युवक ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है और अभी उसकी स्थिति ऐसी नहीं कि शौचालय बनवा सके। इसलिए कई जगह कार्यालयों में आवेदन दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई तो थक-हार कर अब थाने में आवेदन दिया है।

इनका कहना है

पीड़ित ने थाना प्रभारी से घर में शौचालय बनवाने की मांग की है। मामला सामने आने के बाद पंचायतों में समग्र स्वच्छता अभियान पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। युवक चाकघाट थाने आया था जिसने आवेदन देकर शौचालय की समस्या घर में बताई है। युवक के आवेदन को लेकर संबंधित विभाग को भेजकर उसकी समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

-उदित मिश्रा, एसडीओपी त्योंथर

मामला आज संज्ञान में आया है। जांच कराई जाएगी कि युवक को शौचालय का लाभ क्यों नहीं मिला है। आखिर किन कारणों से वह योजना से वंचित रह गया। पीडि़त की समस्या को जल्द दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

-राहुल पाण्डेय, जनपद सीईओ

जल्द मिलेगा टॉयलेट का लाभ

अमांव के सचिव विनय तिवारी का कहना है कि युवक के घर में अभी शौचालय नहीं बना है लेकिन शौचालय निर्माण प्रक्रिया में है। जल्द युवक को योजना का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Sheopur News: 12 दिन पहले किया अंतिम संस्कार, तेहरवीं से पहले जिंदा लौटा बेटा, हर कोई रह गया हैरान