दतिया

Datia News: ‘विनय के घर पार्टी में बैठा हूं, थोड़ी देर से लौटूंगा….’ कहकर निकले पिता वापस नहीं लौटे

Farmer Murder Case: दतिया में पार्टी करने निकले किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीम का गठन किया है।
2 min read
Aug 20, 2026
farmer murder case police team accused search
Datia Farmer Murder Case: पार्टी के लिए घर से निकले किसान की हत्या (फोटो सोfarmer murder case police team accused search र्स-Patrika)

Datia Crime News: मध्य प्रदेश के दतिया जिले के दुरसड़ा थाना क्षेत्र के कुआंखेड़ा गांव में 56 वर्षीय किसान को पार्टी के बहाने बुलाया और इसी बीच हुए मुंहवाद में किसान को पहले कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया फिर गोली मारकर उसकी हत्या (Farmer Murder Case) कर दी। वारदात 18 एवं 19 अगस्त की दरमियानी रात हुई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाने के बाद को विवेचना लिया है। पुलिस ने गुरूवार को आरोपी तलाश के लिए 6 सदस्यीय टीम का गठन किया है।

पार्टी के बहाने घर से ले गए, फोन पर बेटे से कहा- थोड़ी देर में लौटूंगा

कोमल पाल पुत्र चन्नू पाल के बेटे जीतू पाल ने पुलिस को बताया कि 18 अगस्त की शाम करीब छह से सात बजे के बीच उसके ही गांव के विजय समाधिया उसके पिता कोमल पाल को यह कहकर अपने साथ ले गए कि पार्टी कर रहे है। पिता के जाने के उपरांत देर रात जब उसने अपने पिता को कॉल कर घर आने के लिए बात की तो उन्होंने कहा था कि वे विनय के घर पर बैठे हैं कुछ देर में लौटेंगे। अगली सुबह पिता के घर नहीं लौटने पर जीतू विनय के घर पहुंचा।

आरोपी के घर कुर्सी पर मिली पिता की लाश

जीतू ने पुलिस को बताया कि विनय समाधिया के बाहर वाले कमरे का शटर थोड़ा खुला था। आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला। शटर खोलकर अंदर देखा तो उसके पिता कोमल पाल कुर्सी पर अचेत अवस्था में बैठे थे। सिर और गर्दन पर चोट थी। शरीर में कोई हलचल नहीं थी। आनन फानन में घटना की जानकारी दुरसड़ा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए है। हत्या के कारण और वारदात में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

खेती का काम करते थे कोमल पाल, दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गए

मृतक कोमल पाल खेती करते थे। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि दोनों बेटों की शादी होना बाकी है। कोमल पाल की हत्या क्यो की गई यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि वारदात के पीछे की वजह आरोपी के गिरफ्तार होने पर ही सामने आ सकेगी।

आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित

दुरसड़ा थाना प्रभारी सविता शर्मा मृतक किसान का पीएम कराने के बाद मामले को जांच में लिया गया है। आरोपी के गिरफ्तार होने के उपरांत ही वारदात के पीछे की असल वजह सामने आ सकेगी।अरोपी को नामजद कर मामला दर्ज किया गया। 19-20 अगस्त की देर रात पुलिस ने आरोपी विजय समाधिया घर पहुंची थी लेकिन वह उन्हें नहीं मिला। पुलिस ने घर की भी तलाशी ली। आरोपी की तलाश के लिए 6 सदस्यों वाली टीम का गठन किया गया है।

Updated on:
20 Aug 2026 12:45 pm
Published on:
20 Aug 2026 11:23 am