
Datia Dowry Demand: मध्यप्रदेश के दतिया में एक लड़की के पिता को वर पक्ष की तरफ से दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात ये है कि इस मामले में वर और वधु पक्ष के बीच पहले ही 20 लाख रुपये शादी के समय दहेज देने पर सहमति बनी थी लेकिन अब कुछ महीनों बाद ही दूल्हा व उसके पिता 10 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज में देने की मांग कर दबाव बना रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
चिरुला थाना क्षेत्र में रहने वाले महेश कुमार (बदला हुआ नाम) ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया कि उनकी बेटी रोशनी (बदला हुआ नाम) की शादी झांसी के रहने वाले अनुपम यादव से तय हुआ था। 25 मई 206 को गोद भराई का कार्यक्रम हुआ और इसी दौरान वर पक्ष से बातचीत के दौरान 20 रुपये में शादी के लिए सहमति बनी थी। अब करीब चार महीने बाद अनुपम व उसके पिता दहेज में 10 लाख रुपये अतिरिक्त देने की मांग की है।
पीड़ित के मुताबिक उसने अनुपम व उसके पिता को समझाने की पूरी कोशिश की लेकिन वो नहीं माने और साफ कह दिया कि अतिरिक्त 10 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं की तो शादी तोड़ देंगे। इतना ही नहीं बेटी रोशनी से भी फोन पर बातचीत करते हुए अनुपम ने 10 लाख रुपये न देने पर रिश्ता तोड़ने की धमकी दी है। पीड़ित पिता के मुताबिक वो शादी के लिए गार्डन और हलवाई बुक कर चुका है और अन्य व्यवस्थाओं की बुकिंग भी कर चुका है। पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है और जांच के बाद नियुमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है।