दतिया

SIR में बड़ा ब्लंडर! BLO सहायकों की लिस्ट में पकड़े गए 4 भाजपाई, सूची रद्द

MP News: मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर बड़ा सवाल। बीएलओ सहायकों की नियुक्ति में 4 भाजपा कार्यकर्ता पकड़े गए। कांग्रेस की शिकायत पर प्रशासन ने सूची तत्काल रद्द की।
less than 1 minute read
Nov 26, 2025
sir survey blunder bjp workers in blo list datia congress complaint mp news
bjp workers in blo assistants list (फोटो- सोशल मीडिया)

BJP Workers in BLO List: दतिया में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया में बड़ी लापरवाही (SIR Survey Blunder) सामने आई है। बीएलओ की मदद के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति में जिम्मेदारों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बीएलओ का सहायक नियुक्त कर दिया। उन्हें चार पोलिंग बूथों पर तैनात कर दिया।

सूची में पकड़े गए ये 4 भाजपा कार्यकर्ता

भाजपा कार्यकर्ता मनीष मिश्रा को बूथ-23, बॉबीराजा को बूथ 26, नरेंद्र पटेल को बूथ-10 और भरत राजौरिया को बूथ 35 पर बीएलओ का सहायक नियुक्त कर दिया। 23 नवंबर को जारी आदेश के बाद 24 नवंबर को जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी ने लिखित शिकायत की। इसके बाद प्रशासन ने पूरी सूची रद्द कर दी। जन अभियान परिषद के जिला एवं ब्लॉक समन्वयकों को नोटिस थमाया है।

50 लोगों की सूची में निकले चार भाजपाई

प्रशासन का कहना है, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक मुनेंद्र सेजवार व ब्लॉक समन्वयक ज्योति गोस्वामी से सहयोगी कर्मचारियों की सूची मांगी। उन्होंने 50 लोगों की सूची दी। इसमें 4 भाजपा कार्यकर्ता के नाम थे। कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने बताया, राजनीतिक हस्तक्षेप होने पर सख्त कार्रवाई होगी।

भिंड में बीएलओ बेहोश

काम के दबाव में भिंड में शासकीय मावि मध्यवर्ती के शिक्षक रविंद्र शाक्य ड टी पर निकले तो बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें वार्ड-10 में बूथ 70 पर बीएलओ बनाया गया था। वे हृदय के मरीज हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Published on:
26 Nov 2025 07:24 am