दौसा

राजस्थान में आईपीएस के बाद सीआई व एसआई के तबादले, जानें किसे कहां लगाया

CI And SI Transfer List : दौसा। पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज उमेशचंद्र दत्ता ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रेंज के 5 पुलिस निरीक्षक व 18 उप निरीक्षकों का तबादला किया है। आदेश के अनुसार लालसोट थाना इंचार्ज नाथूलाल मीणा को भिवाड़ी लगाया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Feb 2024, 5:28 PM IST
CI Transfer List
राजस्थान में आईपीएस के बाद सीआई व एसआई के तबादले, जानें किसे कहां लगाया

CI And SI Transfer List : दौसा। पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज उमेशचंद्र दत्ता ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रेंज के 5 पुलिस निरीक्षक व 18 उप निरीक्षकों का तबादला किया है। आदेश के अनुसार लालसोट थाना इंचार्ज नाथूलाल मीणा को भिवाड़ी लगाया गया है। वहीं भिवाड़ी से महावीर सिंह व जयपुर ग्रामीण से रघुनाथ सिंह को दौसा जिले में भेजा गया है।

इसी तरह उप निरीक्षकों में दौसा जिले से अजीत सिंह, दिनेश कुमार, प्रवीण कुमार व अनिल कुमार को भिवाड़ी भेजा गया है। कोलवा थाना इंचार्ज किताब देवी को जयपुर ग्रामीण जिले में लगाया है। वहीं अलवर से रमाशंकर, सुनील, हरेंद्र सिंह, जयपुर ग्रामीण से राजेन्द्र सिंह व सत्यवीर सिंह तथा फूलचंद को भिवाड़ी से दौसा जिले में लगाया गया है।

इससे पहले, भजनलाल सरकार ने आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर करने के बाद भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों की तबादला सूची जारी की थी। कुल 22 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई। पहली सूची में 9, जबकि दूसरी सूची में 13 अधिकारियों को नए पदों पर भेजा गया था। दोनों ही सूचियों में एडीजी/आईजी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है।

Published on: