IPS Officers Transferred In Rajasthan : भजनलाल सरकार ने आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर करने के बाद गुरुवार को भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी की। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। विभाग ने आदेश जारी कर संजय अग्रवाल, आनंद कुमार श्रीवास्तव, संजीव कुमार, विशाल बंसल, विजय कु मार सिंह, एस. सेंगाथिर, रुपिंदर सिंह, भूपेंद्र साहू और बी एल मीणा का नवीन ट्रांसफर किया है।