दौसा

चिकित्सक सहित 32 कोरोना संक्रमित मिले

32 corona infected with doctor found- बढ़ते संक्रमण से घटी रिकवरी रेट

2 min read
Sep 27, 2020
चिकित्सक सहित 32 कोरोना संक्रमित मिले

दौसा. जिले में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या से रिकवरी रेट का प्रतिशत भी कम होता जा रहा है। कुछ दिन पूर्व जिले में रिकवरी रेट जहां 90 प्रतिशत से ऊपर हो गई थी, वहीं अब यह घटकर 80.18 प्रतिशत हो गई है। लगातार तेजी से कोरोना का संक्रमण बढऩे से लोगों में चिंता भी बढ़ रही है। रविवार को जिले में 32 नए केस सामने आए। इनमें सैंथल का एक चिकित्सक, हाउसिंब बोर्ड कॉलोनी दौसा में 3 तथा दौलतपुरा में एक परिवार के 5 जने भी शामिल हैं। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 994 हो गई है।

32 corona infected with doctor found


चिकित्सा विभाग के अनुसार दौसा शहर में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित एक परिवार के तीन जने, आगरा रोड, डोरिया कॉलोनी और प्रताप कॉलोनी में 1-1 कोरोना संक्रमित मिला। वहीं लालसोट ब्लॉक के दौलतपुरा गांव में एक ही परिवार के 5 जने पॉजिटिव पाए गए। बांदीकुई में ग्रीन पार्क कॉलोनी, वाटर वक्र्स कॉलोनी व मुकरपुरा में एक-एक केस मिला। महुवा, बालाहेड़ी, रसीदपुर, भापुर में भी एक-एक जना कोरोना संक्रमित पाया गया। सिकराय ब्लॉक के सिकंदरा में सीएचसी सहित तीन, बावनपाड़ा, गढ़ व छोकरवाड़ा में एक-एक केस मिला। गीजगढ़ में 5 जने संक्रमित मिले। सीएचसी सैंथल का चिकित्सक, खटीक मोहल्ला भाण्डारेज व छारेड़ा में भी एक-एक जना कोरोना पॉजिटिव निकला।

32 corona infected with doctor found


वहीं जिले में चिकित्सा टीमों ने अब तक 61 हजार 126 लोगों की स्क्रीनिंग करवा ली है। 60 हजार 898 लोगों की 14 दिन की आइसोलेशन अवधि पूरी हो चुकी है तो 228 लोग होम आइसोलेशन पर चल रहे हैं। इसी प्रकार 842 घरों के 5 हजार 741 लोगों का स्वास्थ्य सर्वे किया है। वहीं जिले में अब तक 32 हजार 353 लोगों के सैम्पल लिए जा चुके हैं। इनमें से 238 की रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में कुल 797 मरीज रिकवर हो चुके हैं। वहीं 188 केस वर्तमान में एक्टिव हैं।

32 corona infected with doctor found

दौसा ब्लॉक व शहरी क्षेत्र आगे

ब्लॉक शहरी क्षेत्र ग्रामीण कुल केस
दौसा 268 94 362
बांदीकुई 82 103 185
सिकराय 0 99 99
लालसोट 85 80 165
महुवा 75 108 183
कुल 510 484 994

32 corona infected with doctor found

Published on:
27 Sept 2020 06:46 pm
Also Read
View All