दौसा

Rajasthan Road Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे इंटरचेंज पर तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को कुचला, मौत

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के दौसा जिले में लालसोट-जयपुर वाया कोथून रोड पर तेज रफ्तार निजी बस ने एक बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार कर कुचल दिया, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 12 May 2025, 1:10 PM IST
Dausa-Road-Accident

Dausa Road Accident: दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में लालसोट-जयपुर वाया कोथून रोड पर तेज रफ्तार निजी बस ने एक बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार कर कुचल दिया, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर बडक़ापाड़ा गांव में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे इंटरचेंज पर जयपुर की ओर से आ रही एक निजी बस ने आगे चल रहे महारिया गांव निवासी बाइक सवार हनुमान पुत्र लड्डूलाल स्वामी (25) को टक्कर मार दी, जिसे हाईवे एंबुलेंस से लालसोट जिला हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद मौके से चालक बस को लेकर लालसोट की ओर रवाना हो गया। जिस पर पुलिस ने शहर के ज्योतिबा फुले सर्किल पर बस को रोक कर जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर मृतक के पिता की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पोस्टमार्टम के बाद, शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

ओवरस्पीड दौड़ती हैं निजी बसें

परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग की अनदेखी से लालसोट-जयपुर वाया कोथून रोड पर दिनभर दर्जनों की संख्या में निजी बसे ओवरस्पीड दौड़ रही है। इन ओवर स्पीड बसों के चलते लालसोट से कोथून के बीच र्कई बार सडक़ हादसे भी हो चुके हैं। इसके अलावा शहर की सडक़ों से भी ये बसें एक दूसरे को पीछे छोड़ने के प्रयास में तेज गति में दौड़ती हैं।

उसके बाद भी स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अनदेखी कर रहा है। लोगों का कहना है कि कुछ साल पूर्व इन बसों को शहर की भीड़ भाड़ वाली सडक़ों से दूर करने के लिए जमात बस स्टैण्ड निर्धारित किया गया, लेकिन ये निजी बसेें आज भी शहर के बीच से ही ओवर स्पीड में नियमों को ताक में रख कर सरपट दौड़ रही हैं।

Updated on:
12 May 2025, 1:10 PM IST
Published on: