दौसा

Dausa Lok Sabha Election 2019 Result Live : दौसा में भाजपा की जसकौर मीना करीब दस हजार वोटों से आगे

Dausa Lok Sabha Election 2019 Result Live : तगणना के परिणाम घोषित होने के बाद पता चलेगा कि कांग्रेस वापसी कर पाती है या फिर भाजपा अपनी जीत दोहराती है।  
2 min read
May 23, 2019
Dausa Lok Sabha Election 2019 Result Live Update
Dausa Lok Sabha Election Result 2019: दौसा में भाजपा की जसकौर मीना करीब दस हजार वोटों से आगे

दौसा. Dausa Lok Sabha Election 2019 Result Live :
लम्बे समय से कांग्रेस का गढ़ रही दौसा लोकसभा सीट ( Dausa Lok Sabha Election Result 2019 ) पर गत एक दशक से पंजे की पकड़ ढीली हो गई थी। वैसे तो मतगणना के परिणाम घोषित होने के बाद पता चलेगा कि कांग्रेस वापसी कर पाती है या फिर भाजपा अपनी जीत दोहराती है। लेकिन फिलहाल इस सीट पर बीजेपी की जसकौर मीणा कांग्रेस की सविता मीणा से करीब दस हजार वोटों से आगे हैं।


इस चुनाव में भाजपा व कांग्रेस ने जमकर ताकत झोंकी। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केन्द्रीय राज्यमंत्री रही जसकौर मीना को भाजपा ने मैदान में उतारा तो कांग्रेस ने दौसा विधायक मुरारीलाल मीना की पत्नी सविता मीना पर दांव खेला। रमा पायलट के बाद एक बार फिर से दौसा से महिला सांसद का बनना तय माना जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि दौसा संसदीय सीट पर अब तक 17 बार चुनाव हुए हैं। इस दौरान राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के परिवार ने दौसा जिले से 7 बार प्रतिनिधित्व किया है। सचिन के पिता राजेश पायलट 5 बार तथा मां रमा पायलट व सचिन पायलट एक-एक बार दौसा से सांसद चुने गए हैं। 23 साल तक पायलट परिवार दौसा पर काबिज रहा। कांग्रेस के दिग्गजों में शामिल रहे पण्डित नवल किशोर शर्मा भी तीन बाद सांसद चुने गए थे। वे भी केन्द्र सरकार में केबिनेट मंत्री रहे थे। दौसा सीट पर 11 बार कांग्रेस काबिज रही है। भाजपा को मात्र 2 बार ही सफलता मिल सकी है। 4 बार दूसरे दलों या निर्दलीयों के खाते में यह सीट गई है। दौसा सीट के 62 साल के संसदीय इतिहास में मात्र 16 साल कांग्रेस के पास यह सीट नहीं रही। अब देखना यह है कि कांग्रेस अपना दर्जन का आंकड़ा छू पाती है या फिर भाजपा तीसरी बार सफलता पाती है।

पार्टी समर्थकों में हलचल
चुनाव परिणाम को लेकर जितनी उत्सुकता आमजन में है, उससे कहीं ज्यादा बैचेनी पार्टियों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में बनी हुई है। बस्सी में उत्सुकता और बैचेनी का ये माहौल नजर आया। यहां विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के कार्यालयों और घरों में चहल-पहल रही।


ये है प्रत्याशी
जिला निर्वाचन अधिकारी अविचल चतुर्वेदी ने बताया कि भाजपा से जसकौर मीना, कांग्रेस से सविता मीना, बसपा से द्वारकाप्रसाद, निर्दलीय अंजू धानका, निर्दलीय विमलादेवी मीना, एनपीएसफ से चन्द्रप्रकाश मीना, निर्दलीय मालीराम नायक, निर्दलीय राधेश्याम मीना, एपीओआई से रामफूल मीना, पीपीआईडी से रिंकूकुमार मीना व निर्दलीय भारती मीना चुनावी मैदान में हैं। कुल 11 प्रत्याशियों में से पांच प्रत्याशी महिला हैं।

10 लाख 56 हजार 533 वोटों की होगी गिनती
लोकसभा सीट दौसा के लिए 6 मई को हुए मतदान में जिले की दौसा, सिकराय, लालसोट, महुवा व बांदीकुई विधानसभा सीट तथा अलवर की थानागाजी व जयपुर जिले की बस्सी व चाकसू विधानसभा के कुल 17 लाख 26 हजार 376 वोटों में से 10 लाख 56 हजार 533 वोट डले थे।

ये है विधानसभा क्षेत्र
बस्सी
चाकसू
थानागाजी
बांदीकुई
महुवा
सिकराय
दौसा
लालसोट

Updated on:
23 May 2019 10:19 am
Published on:
23 May 2019 10:10 am