Dausa Road Accident : राजस्थान में दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल बस को ट्रोले ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में 16 बच्चे घायल हो गए।
राजस्थान में दौसा के मेहंदीपुर बालाजी थाना इलाके में ट्रोले ने स्कूल बस को टक्कर मार दी। जिसमें 16 स्कूली छात्र-छात्राएं घायल हो गए। इस टक्कर में दो सगी बहनें गंभीर रुप से घायल हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र नेशनल हाइवे-21 पर स्थित ठिकरिया के पास की है। सूचना पर मौके पर बालाजी थाना पुलिस पहुंची। बच्चों को मानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो सगी बहनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सभी बच्चे 14 से 16 वर्ष उम्र के बीच के हैं। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर ट्रोला लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर का पीछा कर अपनी हिरासत में ले लिया। मौजूदा लोगों ने बताया कि स्कूल बस जीनियस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी की थी। यह बच्चों को लेकर वापस मानपुर जा रही थी।
हादसे के बाद इलाके में मची चीख-पुकार
हादसे के बाद आस-पास के इलाके में चीख-पुकार मच गई। आसपास रहने वाले लोगों ने भागकर बस से घायल बच्चों को बाहर निकालना शुरू किया। सूचना पर पहुंचे बालाजी थाने के एएसआई शीशराम आर्य ने स्थानीय लोगों की मदद से छात्रों को मानपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ बच्चों का इलाज किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें - रिलायंस फाउंडेशन चेयरपर्सन नीता अंबानी ने पहनी बनारसी साड़ी, कार्यक्रम को लगाया चार चांद
यह भी पढ़ें - Good News : राजस्थान का पहला खनन विश्वविद्यालय बारां के सीसवाली में खुलेगा, 200 करोड़ रुपए होंगे निवेश