दौसा

Diwali 2023: दीपावली पर केवल दो घंटे चला सकेंगे पटाखे, ये रहेगा समय

Diwali 2023: राजस्थान के दौसा जिले की राजस्व सीमाओं के भीतर 12 नवम्बर को दीपावली पर पटाखों के चलाने के लिए दो घंटे की अवधि निर्धारित की गई है। जिला कलक्टर कमर चौधरी ने इसके आदेश जारी किए है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Nov 2023, 11:11 AM IST
fire_crackers_ban_news.jpg

Diwali 2023: राजस्थान के दौसा जिले की राजस्व सीमाओं के भीतर 12 नवम्बर को दीपावली पर पटाखों के चलाने के लिए दो घंटे की अवधि निर्धारित की गई है। जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय की आदेशों की अनुपालना में दीपावली पर पटाखे चलाने की अवधि रात्रि 8 से 10 बजे तक नियत की गई है। उन्होंने बताया कि क्रिसमस एवं नववर्ष पर रात्रि 11.55 से 12.30 बजे तक तथा छठ पर्व पर सुबह 6 से 8 बजे तक ग्रीन पटाखे अनुमत होंगे।


सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दिवाली समेत अन्य अवसरों पर पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध से संबंधी अदालती आदेशों का पालन करने का निर्देश देते हुए कहा कि पूर्ण प्रतिबंध तब तक लागू नहीं किया जा सकता जब तक लोग पटाखों का उपयोग बंद करने का निर्णय नहीं ले लेते। न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना और न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश की पीठ ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषित करके जश्न मनाना पूरी तरह से ‘स्वार्थी’ होने जैसा है।


पीठ ने अपने आदेश में कहा कि राजस्थान और अन्य सभी राज्यों को शीर्ष अदालत द्वारा पहले पारित आदेशों का पालन करना चाहिए। अदालत ने कहा वह पहले ही केंद्र और सभी राज्यों को पटाखों सहित कई कारणों से होने वाले वायु और ध्वनि प्रदूषण को कम करने के लिए कई निर्देश पारित कर चुकी है।


इस माह के प्रमुख पर्व


10 नवंबर- धनतेरस
11 नवंबर- नरक चतुर्दशी
12 नवंबर- दीपावली
14 नवंबर- गोवर्धन पूजा
15 नवंबर- भाई दूज
19 नवंबर- छठ पूजा

Published on: