बाहरी बाजार भी स्वागत को तैयार
परकोटे के बाहरी बाजार भी दिवाली को लेकर सजकर तैयार हो गए है। बाजारों में आकर्षक रोशनी की गई है। राजापार्क, झोटवाड़ा, वैशाली नगर, मानसरोवर व मालवीय नगर के बाजारों में इस बार दिवाली की सामूहिक सजावट हो रही है। इसके अलावा शहर के शॉपिंग मॉल्स, कॉम्पलेक्सों भी रोशनी से जगमग नजर आने लगे है।