दौसा

Dausa News: विधायक अचानक पहुंचे हॉस्पिटल, एक भी चिकित्सक मौजूद नहीं मिला

Dausa News: विधायक रामबिलास मीना राजकीय महिला हॉस्पिटल जा पहुंचे। निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल मेें एक भी चिकित्सक मौजूद नहीं मिला और वहां गंदगी समेत कई अव्यवस्थाओं का आलम भी नजर आया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Dec 2023, 11:17 AM IST
lalsot_mla_rambilas_meena.jpg
लालसोट के महिला हॉस्पिटल में निरीक्षण के बाद प्रभारी को निर्देश देेते विधायक रामबिलास मीना।

Dausa News: लालसोट विधायक रामबिलास मीना सोमवार अपराह्न राजकीय महिला हॉस्पिटल जा पहुंचे। निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल मेें एक भी चिकित्सक मौजूद नहीं मिला और वहां गंदगी समेत कई अव्यवस्थाओं का आलम भी नजर आया। विधायक ने मौके से ही दूरभाष पर जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी को तलब करते हुए नदारद मिले कार्मिकों को नोटिस देने व व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश भी दिए।

जानकारी के अनुसार विधायक रामबिलास मीना सोमवार अपराह्न तीन बजे राजकीय महिला हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण करने के पहुंचे, जहां हॉस्पिटल में उन्हें एक भी चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। आनन-फानन में प्रभारी रविंद्र सिंह भी मौके पर जा पहुंचे। वार्डो में परिजनों ने गंदगी व बेड शीट नही बिछाने के बारे में शिकायत कर दी। निरीक्षण के बाद उन्होंने प्रभारी रविन्द्र्र सिंह से नाराजगती जताते हुए वस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : अचानक एसएमएस अस्पताल पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, अव्यवस्थाओं का आलम देख बिफरे, सीटों से नदारद मिले कई कार्मिक !

सफाई व्यवस्था में करेंगे सुधार
महिला हॉस्पिटल के प्रभारी डॉ. रविन्द्र सिंंह ने बताया कि आउटडोर के बाद इवनिंग में आन कॉल की व्यवस्था है, रात्रि को चिकित्सक नियुक्त रहता है, दौसा जिला हॉस्पिटल में भी यही व्यवस्था है, सफार्ई व्यवस्था के बारे मेें सुधार किया जाएगा।

Published on: