8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अचानक एसएमएस अस्पताल पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, अव्यवस्थाओं का आलम देख बिफरे, सीटों से नदारद मिले कई कार्मिक !

राजस्थान प्रदेश के सबसे बड़े सवाई मानसिंह अस्पताल की 'ग्राउंड रिपोर्ट' जानने के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा आज खुद एक्टिव मोड पर दिखाई दिए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 25 Dec 2023, 12:16 PM IST

cm_bhajanlal_raids_sms_hospital.jpg

जयपुर। राजस्थान प्रदेश के सबसे बड़े सवाई मानसिंह अस्पताल की 'ग्राउंड रिपोर्ट' जानने के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा आज खुद एक्टिव मोड पर दिखाई दिए। मुख्यमंत्री आज सुबह अचानक अस्पताल पहुंच गए और अस्पताल में घूम-घूमकर वास्तविक हालातों का जायज़ा लिया।

कर्मचारियों से लेकर अफसरों तक हड़कंप
अस्पताल का औचक निरीक्षण करने के लिए खुद मुख्यमंत्री के पहुंचने की खबर ने पूरे अस्पताल में हड़कंप मचाकर रख दिया। फोर्थ ग्रेड कर्मियों से लेकर आला चिकित्सा अधिकारियों तक में अफरा-तफरी का माहौल नज़र आया। जो लोग उपस्थित थे वो अपने उन सह-कर्मियों को फोन लगाकर बुलाते दिखे जो अपनी सीट से नदारद थे।

यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव 2024: सांसद प्रत्याशी की घोषणा कर फिर चौंका सकती भाजपा

बांगड़ परिसर का लिया जायज़ा
सीएम भजनलाल ने एसएमएस अस्पताल के बांगड़ विंग में जाकर वहां के हालातों का जायज़ा लिया। उन्होंने एक-एक विभाग में जाकर व्यवस्थाएं देखीं। कुछ जगहों पर रुक-रूककर हाजरी रजिस्टर जांचें तो अस्पताल में पहुंचे मरीज़ों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर हालातों के बारे में जाना।

किसी को नहीं था पता
जानकारी के अनुसार एसएमएस अस्पताल में मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण की खबर किसी को कानों-कान पता नहीं थी।