27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव 2024: सांसद प्रत्याशी की घोषणा कर फिर चौंका सकती भाजपा

Lok Sabha Election 2024: पीएम नरेंद्र मोदी ने जिस तरह प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा को सीएम बनाकर सभी को चौंका दिया। उसी निर्णय के बाद अब सांसद चुनाव में कई नेता यहां भी टिकट की आस लगा बैठे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 25 Dec 2023, 12:03 PM IST

bjp_.jpg

राज्य के बड़े नेताओं के दिल्ली दौरे से प्रदेश में हलचल बढ़ गई है।

Lok Sabha Election 2024: पीएम नरेंद्र मोदी ने जिस तरह प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा को सीएम बनाकर सभी को चौंका दिया। उसी निर्णय के बाद अब सांसद चुनाव में कई नेता यहां भी टिकट की आस लगा बैठे हैं। कभी भी उनका नंबर आ सकता है। पार्टी सामान्य कार्यकर्ता को भी टिकट देकर मैदान में उतार सकती है। ऐसे में माना जा रहा है कि बाहरी की बजाय इस बार पार्टी जिले से ही किसी कार्यकर्ता को इसके लिए तैयारी करके चुनावी रण में उतारने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव : 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने के लक्ष्य के साथ उतरेगी भाजपा

पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी ने महंत बालक नाथ को मैदान में उतारा था। उनके पहले कई सांसद पार्टी को बाहर से मिले। अब माहौल कुछ अलग हो रहा है। पार्टी स्थानीय चेहरों को ही महत्व दे रही है ताकि जुड़ाव महसूस हो सके। जनता करीब आ सके। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि सीएम बनाने के बाद अब हर किसी कार्यकर्ता को ये लगने लगा है कि उनका नंबर भी सांसद टिकट के लिए आ सकता है। संगठन की कुछ समय से सेवा करने वाले भी इस लाइन में आ सकते हैं। ऐसे में कुछ नेताओं ने जयपुर से दिल्ली तक सिफारिशें लगाना शुरू कर दिया है। पार्टी के पास संगठन में कई चेहरे हैं जो यहां से चुनाव लड़ सकते हैं। बताते हैं कि पार्टी ये नहीं ढूंढ रही कि पहले किसी ने चुनाव जीते हों, उसी को मैदान में उतारा जाए।