27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव : 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने के लक्ष्य के साथ उतरेगी भाजपा

Lok Sabha Election: भाजपा ने इस लोकसभा चुनाव में 10 प्रतिशत वोटिंग बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। इस संबंध में केंद्रीय नेतृत्व से मिले निर्देश के बाद प्रदेश भाजपा ने काम शुरू कर दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 25 Dec 2023, 8:15 AM IST

bjp.jpg

Rajasthan New CM BJP

Lok Sabha Election: भाजपा ने इस लोकसभा चुनाव में 10 प्रतिशत वोटिंग बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। इस संबंध में केंद्रीय नेतृत्व से मिले निर्देश के बाद प्रदेश भाजपा ने काम शुरू कर दिया है। जल्द संगठन पदाधिकारियों की बैठक होगी। इसमें रणनीति तैयार की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक पार्टी के दिल्ली में चले दो दिन के मंथन के बाद सभी प्रदेशाध्यक्ष और संगठन पदाधिकारियों को लोकसभा की तैयारी में जुटने के निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि मोदी सरकार की योजनाओं को जनता के बीच लेकर जाएं।

जनता को रामलला के दर्शन करने की योजना
अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होगा। पार्टी ने कहा है कि उद्घाटन के बाद जनता को रामलला के दर्शन भी कराएं। सांसद, विधायक या विधयाक प्रत्याशी और संगठन पदाधिकारी, सभी जनता को बताएंगे कि राम मंदिर का जो सपना देखा गया था, वह अब पूरा हो गया है। कुछ विधायकों ने इस पर काम शुरू कर दिया है। 25 जनवरी को अयोध्या चलने की प्लानिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें : साल 2023 में चर्चा में रही राजस्थान में हुई ये शाही शादियां, पूरी दुनिया की टिकी इन पर नज़र

बनेंगे कॉल सेंटर
लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए भाजपा कॉल सेंटर भी स्थापित करेगी। भाजपा के संगठनात्मक जिलों की संख्या 44 है। ऐसे में हर जिले में सेंटर शुरू होंगे। इसके जरिए पार्टी की ओर से चलाए जा रहे अभियानों की मॉनिटरिंग होगी और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग