दौसा

राजस्थान के दौसा में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, कांस्टेबल की वर्दी फाड़ी

Rajasthan News: पुलिस को देखकर घर के बरामदे में खड़ा आरोपी भागने लगा, लेकिन उसे दबोच लिया। इस दौरान आरोपी के घरवालों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Oct 2024, 2:48 PM IST
Dausa police team attack
पुलिसकर्मी से उलझते आरोपी के परिजन।

Dausa News: मेहंदीपुर बालाजी। गुर्जर सीमला गांव में धोखाधड़ी मामले के एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम के साथ आरोपी और उसके परिजनों ने धक्का-मुक्की कर मारपीट कर दी। इस दौरान एक पुलिसकर्मी की वर्दी भी फाड़ दी, वहीं दो पुलिसकर्मियों के चोट लगी है। इस पर आरोपी व उसके परिजनों के खिलाफ राजकार्य में बाधा और मारपीट का मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर एक नाबालिग बालिका को निरुद्ध किया है।

सिकंदरा थाना प्रभारी सूणीलाल ने बताया कि जिले में एरिया डॉमिनेशन की कार्रवाई की जा रही है। इसके चलते सिकंदरा थाने में धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी सरदार सिंह गुर्जर को पकड़ने के लिए हैड कांस्टेबल लीलाराम जाब्ते के साथ गुर्जर सीमला पहुंचे। पुलिस को देखकर घर के बरामदे में खड़ा आरोपी भागने लगा, लेकिन उसे दबोच लिया। इस दौरान आरोपी को छुड़ाने के लिए आरोपी की पत्नी मीरा देवी, नाबालिग पुत्री और बेटे जीतराम ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।

दो पुलिसकर्मी घायल

इससे हैड कांस्टेबल लीलाराम व श्रीकृष्ण के हाथ और पेट में चोट आई। एक कांस्टेबल की वर्दी फाड़ दी। मेहंदीपुर बालाजी थाना प्रभारी गौरव प्रधान ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर जाप्ता मौके पर पहुंचा। राजकार्य में बाधा और पुलिसकर्मियों से मारपीट का मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में सरदार सिंह और उसकी पत्नी मीरा देवी को गिरफ्तार किया है व नाबालिग पुत्री को निरुद्ध किया गया है। वहीं शेष एक आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Updated on:
30 Oct 2024, 2:48 PM IST
Published on: