31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jhalawar News: शिक्षक मोबाइल पर छात्रा से करता था अश्लील बातें, शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा एक्शन

Rajasthan News: राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक शिक्षक ही छात्रा से अश्लील बातें करता था और मोबाइल पर मैसेज भेजा था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 30 Oct 2024, 2:12 PM IST

Teacher obscenely talking

झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक शिक्षक पर छात्रा को परेशान करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिक्षक ही छात्रा से अश्लील बातें करता था और मोबाइल पर मैसेज भेजा था। जिले के मनोहरथाना ब्लॉक में शिक्षक की करतूत सामने आने के बाद संयुक्त निदेशक कोटा संभाग तेज कंवर ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

संयुक्त निदेशक द्वारा जारी किए गए आदेश में बताया कि राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मनोहरथाना में कार्यरत वरिष्ठ शिक्षक उर्दू सैयद अली के खिलाफ स्थानीय विद्यालय में अध्ययनरत छात्रा के मोबाइल पर अश्लील बातें करने, प्रलोभन भरे मैसेज करने व अशोभनीय व्यवहार करने की शिकायत मिलने के बाद जांच करवाई गई।

यह भी पढ़ें: IPS बताकर तय हुई सगाई, करता था परचून की दुकान पर काम, ट्रेनिंग सेंटर के बाहर खिंचवा लेता था फोटो, साला घूमने गया तो खुल गई पोल

उर्दू के शिक्षक पर गिरी गाज

प्रथम दृष्टया शिकायत की पुष्टि होने के कारण उर्दू के शिक्षक सैय्यद अली के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करते हुए प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन काल में मुख्यालय कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डग रहेगा।

यह भी पढ़ें: राजस्थान उपचुनाव से पहले PM मोदी से मिले CM भजनलाल, जानें एक घंटे तक चली मंत्रणा के क्या सियासी मायने?

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़