दौसा

Dausa-Manoharpur Highway Update: राजस्थान का मनोहरपुर-दौसा हाईवे कब बनेगा फोरलेन? नया अपडेट आया सामने

Dausa–Manoharpur 4 Lane Highway: जयपुर-दिल्ली, जयपुर-आगरा व जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेस-वे से जुड़े दो लेन के मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे के फोरलेन निर्माण को लेकर आमजन को अभी 6 से 8 माह का इंतजार करना पड़ेगा।

3 min read
Apr 25, 2026
Photo: AI generated

Manoharpur-Dausa National Highway: जयपुर-दिल्ली, जयपुर-आगरा व जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेस-वे से जुड़े दो लेन के मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे के फोरलेन निर्माण को लेकर आमजन को अभी 6 से 8 माह का इंतजार करना पड़ेगा। पिछले दिनों अचानक से फोरलेन निर्माण की टेंडर प्रक्रिया निरस्त होने के बाद हाईवे स्थित नेकावाला टोल प्लाजा पर शुक्रवार को एनएचएआइ की अगुवाई में सार्वजनिक परामर्श बैठक आयोजित हुई।

जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह, जमवारामगढ़ विधायक महेन्द्रपाल मीणा की मौजूदगी में इस बैठक में डीपीआर कम्पनी, एनएचएआइ व प्रशासनिक अधिकारियों ने हाईवे के फोरलेन सड़क निर्माण के संबंध में सुझाव लिए। जिसमें पूर्व प्रधान रघुवीर सिंह चौधरी ने 62 किमी के मनोहरपुर दौसा हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए रेस्ट एरिया का निर्माण करवाने व बोबाड़ी मोड़ पर अंडरपास निर्माण का प्रस्ताव रखा।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Tourism: राजस्थान के 3 संभागों को नए पर्यटन सर्किट से जोड़ने की तैयारी, जानिए कैसे बदलेगा सफर

इस पर सांसद सिंह ने मनोहरपुर से दौसा के बीच में दो ओर तीन-तीन रेस्ट एरिया का निर्माण करवाने पर सहमति जताई। बहलोड़ पंचायत प्रशासक सुदामाराम गुर्जर ने बहलोड़ में पुलिया निर्माण, केलाकाबास प्रशासक ममता महफर मीणा ने टोडी धीरावास मोड़ के पास अंडरपास निर्माण करवाने, पंसस अंकित शर्मा, पंचायत प्रशासक बाबूलाल मीणा व अजय लाटा ने रतनपुरा में स्कूल विद्यार्थियों के आवागमन के लिए अंडरपास बनवाने का सुझाव दिया।

जमवारामगढ़ विधायक महेन्द्रपाल मीणा ने रायसर के समीप नांगलतेजसिंह चौराहा व पातलवास के पास अंडरपास निर्माण का सुझाव दिया। वहीं देवीतला प्रशासक रामनारायण मीणा ने बांकी माता मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी अंडरपास निर्माण करने की मांग रखी। बैठक के मौजूद एनएचएआइ के मैनेजर टेक महेन्द्र चावला ने बैठक में मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के सुझाव को उच्च अधिकारियों से चर्चा कर प्रस्ताव बनाकर प्राधिकरण को भिजवा उन्हें स्वीकृत करवाने का आश्वासन दिया।

भूमि का नहीं होगा अधिग्रहण, 2 किमी में बनेगी 6 लेन रोड

बैठक दौरान एनएचएआई के अधिकारियों ने सार्वजनिक बैठक में बताया कि मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर फोरलेन निर्माण के दौरान भूमि का अधिग्रहण नहीं होगा। एनएचएआई द्वारा पूर्व में अवाप्त की गई भूमि में सड़क क निर्माण होगा। इसके अलावा दौसा जिले में दो किमी तक जरूरत के हिसाब से भूमि का अधिग्रहण कर 6 लेन रोड़ का निर्माण किया जाएगा।

फोरलेन टेंडर में लगेंगे छह माह

टेक मैनेजर ने कहा कि मनोहरपुर-दौसा हाईवे के फोरलेन टेंडर में करीब 6 माह का समय लगेगा। टेंडर होने के दो माह के अंदर फोरलेन सड़क निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। बैठक के दौरान एसडीएम ललित मीणा, तहसीलदार रामधन विश्नोई, पटवारी राहुल जांगिड, धौला पंचायत प्रशासक प्रकाश गोडल्या, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रभूदयाल गुर्जर, पूर्व पंसस दीपक शर्मा, मंडल महामंत्री साधुराम राठी, एनएचएआइ एनएचएआइ के आरई ओमप्रकाश बुनकर, हाईवे मेंटिनेंस कम्पनी के अमरेश सिंह, डीपीआर कम्पनी के प्रसन्ना कुमार सहित आस पास की ग्राम पंचायतों के लोग मौजूद रहे। इधर, एनएचएआइ द्वारा परामर्श बैठक को लेकर दौसा सांसद, दौसा विधायक व शाहपुरा विधायक को भी बुलाया था, लेकिन वे बैठक में मौजूद नहीं थे।

अभी ये कार्य है प्रस्तावित

जानकारी के अनुसार मनोहरपुर दौसा एनएच 148 पर फिलहाल गठवाड़ी, दांतली, भावनी, थाना मोड़ आंधी, फूटोलाव मोड़, डांगरवाडा, बापी, खुरी खुर्द व जसोता में नई पुलिया निर्माण प्रस्तावित है। वहीं चिलपली मोड, रायसर, थली मोड़ व बासड़ी में पुलियाओं का फोरलेन के हिसाब से निर्माण होगा। अब ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों के सुझाव के बाद अन्य जगह व अंडरपास व सर्विस लेन निर्माण का एनएचएआइ अधिकारी प्रस्ताव कर प्राधिकरण को भेजेंगे।

परामर्श बैठक की देरी को लेकर सवाल

मनोहरपुर-दौसा हाईवे के नेकावाला टोल प्लाजा पर आयोजित हुई परामर्श बैठक को लेकर भी जयपुर ग्रामीण सांसद ने सवाल खड़े किए। सांसद राव राजेन्द्र ने अधिकारियों को मौके पर कहा कि जो परामर्श बैठक डीपीआर बनने के दौरान आयोजित की जाना चाहिए थी उसे देरी से आयोजित कैसे किया जा रहा है। सांसद ने कहा कि समय रहते परामर्श बैठक का आयोजन होता तो टेंडर प्रक्रिया में देरी नहीं होती। सांसद के सवाल पर अधिकारी कोई जवाब नहीं दे पाए।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Expressway: राजस्थान के 5 जिलों से गुजरेगा यह एक्सप्रेस-वे, जमीन अधिग्रहण से पहले लेंगे ग्रामीणों की राय
Also Read
View All