दौसा

Good News: जयपुर से दिल्ली पहुंचने में लगेंगे केवल ढाई घंटे

Delhi Mumbai Expressway: देश के सबसे लंबे दिल्ली-मुम्बई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का दौसा तक कार्य तकरीबन पूर्ण हो चुका है। नेशनल हाइवे प्राधिकरण सूत्रों के अनुसार नवम्बर तक एक्सप्रेस-वे को दौसा जिले के डूंगरपुर तक चालू किया जा सकता है।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Oct 2022, 3:31 PM IST
photo1665220300.jpeg

Delhi Mumbai Expressway: देश के सबसे लंबे दिल्ली-मुम्बई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का दौसा तक कार्य तकरीबन पूर्ण हो चुका है। नेशनल हाइवे प्राधिकरण सूत्रों के अनुसार नवम्बर तक एक्सप्रेस-वे को दौसा जिले के डूंगरपुर तक चालू किया जा सकता है।

राजस्थान में कुल 13 पैकेज में निर्माण हुआ:
एक्सप्रेस-वे का निर्माण अलग-अलग राज्यों में पैकैजवार कार्य बांटकर ठेका कंपनियों से कराया गया है। राजस्थान में कुल 13 पैकेज में निर्माण हुआ है। कोई अड़चन नहीं आई तो नवम्बर तक दिल्ली से दौसा तक करीब 210 किलोमीटर का एक्सप्रेस-वे चालू किया जा सकता है। इससे दिल्ली, गुरुग्राम, अलवर व दौसा जिले के लोगों को लांभ मिलेगा। साथ ही नेशनल हाइवे-21 पर भांडारेज के समीप बनाए गए इंटरचेंज के माध्यम से जयपुर तक भी कनेक्टिविटी हो जाएगी।

120 किमी की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन:
एक्सप्रेस-वे का पूरा काम होने में तो अभी एक वर्ष से अधिक का समय लगेगा, ऐसे में जहां-जहां निर्माण पूरा होता जाएगा, वहां ट्रैफिक चालू कर दिया जाएगा। 120 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से इस एक्सप्रेस-वे पर वाहन दौड़ सकेंगे।

Published on: