8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

त्योहारी सीजन के बीच रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका

दक्षिण रेलवे के बाद अब उत्तर पश्चिम रेलवे भी त्योहारी सीजन में प्लेटफॉर्म टिकट महंगा करने की तैयारी में जुट गया है। जल्द टिकट के दाम दो से तीन गुना बढ़ सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 5 Oct 2022, 3:04 PM IST

photo1664962154.jpeg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
जयपुर। दक्षिण रेलवे के बाद अब उत्तर पश्चिम रेलवे भी त्योहारी सीजन में प्लेटफॉर्म टिकट महंगा करने की तैयारी में जुट गया है। जल्द टिकट के दाम दो से तीन गुना बढ़ सकते हैं। दरअसल, त्योहारी सीजन के चलते ट्रेनों में सफर करने वालों के साथ-साथ रेलवे स्टेशनों पर उन्हें पहुंचाने और ले जाने वाले लोगों की भी भीड़ बढ़ रही है।

प्लेटफॉर्म टिकट के दाम बढ़ाने की तैयारी
रेलवे ने इसमें भी कमाई का तरीका ढूंढ लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे जोन में जयपुर, अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, जोधपुर समेत बड़े रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट के दाम बढ़ाने की तैयारी है। यह जनवरी माह तक लागू रहेंगे।

यह भी पढ़ें :50 प्रतिशत से ज्यादा अभ्यर्थी बनना चाहते हैं तहसीलदार, ये है खास वजह

भीड़ कम करने के लिए रेलवे ने विकल्प ढूंढा
एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि स्टेशनों पर भीड़ कम करने के लिए रेलवे ने विकल्प ढूंढा है। जल्द यह दाम लागू किए जाएंगे। इसको लेकर उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशिकिरण ने बताया कि कुछ जोन रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट के दाम बढ़ाए हैं, लेकिन यहां अभी कुछ तय नहीं हैं।