आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती-2021 के तहत राज्य सेवा में आरएएस, आरपीएस, लेखा, बीमा, उद्योग, वाणिज्यिक और अन्य विभाग शामिल हैं। अधीनस्थ सेवा में तहसीलदार सेवा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और अन्य सेवाएं शामिल हैं। आरएएस मेंस 2021 में 2174 अभ्यर्थी साक्षात्कार के पात्र घोषित किए गए हैं। आरपीएससी ने सेवा प्राथमिकता और विस्तृत आवेदन पत्र भरवाए हैं। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में करीब 1100 से ज्यादा ने क्रमवार आरएएस को प्रथम, आरपीएस को द्वितीय तथा तहसीलदार सेवा को सर्वाधिक तवज्जो दी है।