8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयों में व्याख्याताओं के रिक्त पदों पर साक्षात्कार 12 से

छह अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Atul Acharya

•

Updated: 5 Oct 2022, 11:01 AM IST

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयों में व्याख्याताओं के रिक्त पदों पर साक्षात्कार 12 से

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयों में व्याख्याताओं के रिक्त पदों पर साक्षात्कार 12 से

प्रदेश के 22 जिला मुख्यालयों पर भरे जाएंगे पदबीकानेर. प्रदेश में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय तथा राजकीय विद्यालयों (अंग्रेजी माध्यम) में कला संकाय के रिक्त पदों को भरने के लिए 12 अक्टूबर से साक्षात्कार लिए जाएंगे। इसके लिए 6 अक्टूबर से व्याख्याताओं को शाला दर्पण पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। दस अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। यह आवेदन राज्य के माध्यमिक शिक्षा विभाग में कार्यरत कार्मिक ही कर सकेंगे। इस संबंध में शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि हिंदी, उर्दू, संस्कृत तथा अंग्रेजी विषय को छाेड़ कर शेष विषयों के रिक्त पदों पर पदस्थापन के लिए आवेदन किया जा सकेगा। छह से दस अक्टूबर तक आवेदन जमा कराने के बाद 12 अक्टूबर से ऑनलाइन साक्षात्कार लिए जाएंगे, जो 14 अक्टूबर तक चलेंगे।

इन स्कूलों में किया जाएगा पदस्थापनएमजी स्कूल वैशाली नगर अजमेर, खांदु कॉलोनी बांसवाड़ा, स्टेशन रोड बारां, स्टेशन रोड बाड़मेर, लेबर कॉलोनी भीलवाड़ा, मुरलीधर व्यास नगर बीकानेर, बालचंद पाड़ा वार्ड नंबर एक बूंदी तथा स्टेशन चितौड़गढ़ में आवेदन मांगे गए हैं। इसी तरह रेलवे स्टेशन दौसा, सिटी कोतवाली धौलपुर, टाउन डूंगरपुर, श्रीगंगानगर, मानसरोवर जयपुर, शिवाजी नगर जालौर, कलक्ट्री झालावाड़, चैनपुरा जोधपुर, मल्टीपर्पज गुमानपुरा कोटा, राजनगर राजसमंद, साहू नगर सवाई माधोपुर पुराना भवन सिरोही, गुलजार बाग टौंक तथा धानमंडी उदयपुर में कला संकाय के व्याख्याताओं के रिक्त पद भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

इन विषयों के भरे जाएंगे पद

कला संकाय के राजनीति विज्ञान, भूगाेल, इतिहास, चित्रकला, गृह विज्ञान तथा अर्थशास्त्र विषय के व्याख्याता आवेदन कर सकेंगे। इन सभी विषयों में अंग्रेजी भाषा संप्रेषण कौशल में दक्षता होना जरूरी है। अभ्यर्थी किसी भी जिले के लिए आवेदन कर सकेगा। इसके अलावा अन्य पदों पर प्रतिनियुक्ति पर गए कार्मिक इस साक्षात्कार के लिए पात्र नहीं होंगे।