दौसा

बेटी की डोली उठने से एक दिन पहले पिता हुआ दुनिया से विदा, परिजनों का रो-रोकर हाल-बेहाल

बेटी को घर से विदा करने की तैयारी कर रहा एक पिता शादी से एक दिन पहले खुद दुनिया को अलविदा कर गया। ऐसे में शादी की खुशियां गम में बदल गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Feb 2023, 2:22 PM IST
Father death a day before daughter marriage

नांगल राजावतान (दौसा)। बेटी को घर से विदा करने की तैयारी कर रहा एक पिता शादी से एक दिन पहले खुद दुनिया को अलविदा कर गया। ऐसे में शादी की खुशियां गम में बदल गई। परिजनों का रो-रोकर हाल-बेहाल हो गया। हर कोई उन्हें ढांढस बंधाता रहा।

उपखंड क्षेत्र के बड़ागांव के रामकिशोर सैनी (55) की एक मेडिकल स्टोर से इंजेक्शन लगवाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रामकिशोर पुत्र घासीराम सैनी ने अपनी पत्नी कौशल्या देवी के लिए दौसा में एक मेडिकल स्टोर से दवा ली।

इस दौरान रामकिशोर ने भी खुद के सिर में दर्द होने के लिए बोला तो मेडिकल स्टोर वाले ने इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिला चिकित्सालय में मंगलवार देर शाम उसकी मौत हो गई। इस पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि रामकिशोर की बेटी की बुधवार को शादी है।

मामले को लेकर परिजनों ने पुलिस को रिपोर्ट भी सौंपी है। घटना के बाद से मेडिकल स्टोर बंद कर संचालक गायब है। परिजनों ने आरोप लगाया कि गलत इंजेक्शन के लगाने से तबीयत बिगड़ी और स्टोर का कर्मचारी ही अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गया।

Published on: