8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

45 बीघा जमीन पर थी भाभी की नजर, इसलिए देवर को मरवाना चाहती थी

अपने ही सगे देवर चेतराम गुर्जर की हत्या का पांच बार षड़यंत्र रचने की आरोपी दूधवा निवासी उसकी भाभी सरोज गुर्जर व उसके सहयोगी खटाना की ढाणी निवासी संजय उर्फ संजू को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झुंझुनू

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 14 Feb 2023, 9:15 PM IST

Conspiracy hatched 5 times to kill brother-in-law in jhunjhunu

खेतड़ी। अपने ही सगे देवर चेतराम गुर्जर की हत्या का पांच बार षड़यंत्र रचने की आरोपी दूधवा निवासी उसकी भाभी सरोज गुर्जर व उसके सहयोगी खटाना की ढाणी निवासी संजय उर्फ संजू को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। मेहाड़ा थानाधिकारी सरदारमल यादव ने बताया कि कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में परिवादी चेतराम के भाई मुकेश व संदीप को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।

खेतड़ी के दूधवा गांव निवासी पीड़ित चेतराम इन दिनों चोट का उपचार करवा रहा है। खेतों में मजदूरी करने वाले चेतराम की हत्या का पांच बार उसकी भाभी व भाई ने षड़यंत्र रचा, लेकिन हर बार वह बच गया। पुलिस ने बताया चेतराम व मुकेश कुमार दो भाई हैं। मुकेश कुमार का विवाह वर्ष 2009 में मोरोडी (हरियाणा ) निवासी सरोज देवी के साथ हुआ। सरोज देवी आठवीं पास है तथा गृहिणी है।

यह भी पढ़ें : खतरनाक भाभी: देवर की हत्या का 5 बार रचा षडय़ंत्र

मुकेश के पिता का 8 वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। छोटा भाई चेतराम अविवाहित है वह अपनी मां के साथ रहता है। पुलिस ने बताया कि दोनों भाईयों के पास शामिल की करीब 45 बीघा खेती की जमीन है। भाई भाभी ने पुलिस को बताया कि अगर चेतराम की शादी हो जाती तो उसकी जमीन के दो हिस्से करने पड़ते। इसीलिए उन्होंने ऐसा प्रयास किया।

यह भी पढ़ें : RTU के निलंबित बेशर्म प्रोफेसर के कंप्यूटर में मिला अश्लीलता का भण्डार,विदेशों में अय्याशी के मिले सबूत