दौसा

Rajasthan: ‘लूट मचा रखी है, मुंह से खाया नाक से निकलवा लूंगा’, ओमप्रकाश हुडला और ईओ हुए आमने-सामने

नगर पालिका में अस्थायी सफाई कर्मचारियों के बकाया वेतन को लेकर बुधवार दोपहर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। वेतन भुगतान में देरी से नाराज कर्मचारियों के समर्थन में पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुडला पालिका पहुंच गए।

less than 1 minute read
Feb 18, 2026
ओम प्रकाश हुडला और ईओ आमने-सामने (फोटो-पत्रिका)

मंडावर (दौसा)। नगर पालिका में अस्थायी सफाई कर्मचारियों के बकाया वेतन को लेकर बुधवार दोपहर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। वेतन भुगतान में देरी से नाराज कर्मचारियों के समर्थन में पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुडला पालिका पहुंच गए, जिससे माहौल गरमा गया।

ये भी पढ़ें

दौसा में आया भूंकप!, एक घर ढहा, तुरंत पहुंची टीम, 4 जनों को बचाया, चल रही थी मॉक ड्रिल

यहां देखें वायरल वीडियो :

पालिका से निकलने की कोशिश, रास्ते में घिर गए ईओ

स्थिति बिगड़ती देख कार्यवाहक ईओ प्रकाश चंद मीणा पालिका परिसर से बाहर निकलने लगे। वे बाइक से वैकल्पिक रास्ते से निकलना चाहते थे, लेकिन सड़क जाम होने से आगे नहीं बढ़ सके। इसी दौरान पूर्व विधायक और कर्मचारी वहां पहुंच गए और उन्हें रोक लिया।

तीखी नोकझोंक, लगे आरोप

मौके पर पूर्व विधायक हुडला ने नाराजगी जताते हुए कहा, 'ये लूट मचा रखी है, मुंह से खाया नाक से निकलवा लूंगा।' कर्मचारियों ने भी वेतन काटने और मनमानी के आरोप लगाए। बढ़ते विवाद के बीच ईओ अंदर चले गए और सफाई ठेकेदार से फोन पर बात की।

धरने के बाद दो दिन में भुगतान का आश्वासन

पूर्व विधायक ने कर्मचारियों के साथ पालिका परिसर में धरना दिया। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा, वे पीछे नहीं हटेंगे। अंततः ईओ ने दो दिन में बकाया वेतन भुगतान का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

वीडियो हुआ वायरल

पालिका परिसर में हुई बहस और धरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे शहर में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें

भीलवाड़ा: बच्चा नहीं होने पर मालकिन ने नौकरानी को तांत्रिक से मिलाया, आरोपी रेप के बाद धर्म परिवर्तन का बनाने लगा दबाव

Updated on:
18 Feb 2026 08:11 pm
Published on:
18 Feb 2026 08:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर