दौसा

बांदीकुई के पास रेल ट्रैक पर आया फ्रैक्चर, यातायात हुआ प्रभावित

बांदीकुई-दिल्ली रेलमार्ग पर जंक्शन के समीप स्थित दिल्ली फाटक पर जोगल प्लेट लगी हुई पटरी में फैक्चर हो गया ।
less than 1 minute read
Jan 19, 2019
fracture in railway line

दौसा। बांदीकुई-दिल्ली रेलमार्ग पर जंक्शन के समीप स्थित दिल्ली फाटक पर जोगल प्लेट लगी हुई पटरी में फैक्चर हो गया । इस लाइन क्रैक में गनीमत यह रही कि यह फैक्चर पटरी पर लगे जोगल प्लेट की जगह हुआ नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

खास बात यह है कि इस पटरी पर रेल प्रशासन की और से रेड क्रॉस का चिन्ह लगाया गया है जो इंगित करता है की इस पटरी को जल्द बदला जावें। लेकिन इसके बाद भी पटरी को नहीं बदला गया। इससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

प्रैट्रोमैन मुकेश योगी की सूझबूझ के चलते फ्रेक्चर का पता लगा। रेल प्रशासन ने आश्रम एक्सप्रेस, ओखा देहरादून, इंटरसिटी एक्सप्रेस, इंदौर दिल्ली सराय रौहिल्ला स्पेशल, पूजा एक्सप्रेस सहित आधादर्जन गाडियों को कॉशन आर्डर देकर धीमी गति से गुजारा गया।

Published on:
19 Jan 2019 03:38 pm