4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भरतपुर में सिख रिक्शा चालक पर भारी पुलिस की दबंगई, पहले पीटा फिर थाने में बंद रखा

शहर के लक्ष्मण मंदिर चौक पर सिख रिक्शा चालक के बाल पकड़ कर बेरहमी से पिटाई करने के मामले में अब समाज भी ट्रैफिक पुलिसकर्मीके विरोध में उतर आया है।
2 min read
Google source verification
Sikh rickshaw puller beaten

भरतपुर। शहर के लक्ष्मण मंदिर चौक पर सिख रिक्शा चालक के बाल पकड़ कर बेरहमी से पिटाई करने के मामले में अब समाज भी ट्रैफिक पुलिसकर्मीके विरोध में उतर आया है।

सूचना के बदले आपत्तिजनक चीजें भेजने का आरोप, महिला सरपंच ने की दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जल्द कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी

श्रीगुरू सिंह सभा ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर जल्द कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान पत्रिका ने 17 जनवरी के अंक में यातायात पुलिसकर्मी ने रिक्शा चालक से की मारपीट, वीडियो वायरल शीर्षक से यह समाचार प्रकाशित किया था।

भाजपा सरकार ने नहीं सुनी बात तो भुगतना पड़ा नुकसान, अब अनदेखी पर कांग्रेस का होगा वही हाल

ज्ञापन में उल्लेख किया है कि 16 जनवरी को लक्ष्मण मंदिर चौक पर एक मजदूर रिक्शे वाले के साथ ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत एक सिपाही की ओर से अभद्र व्यवहार करते हुए युवक विक्की के बाल पकड़ कर खींचा गया और पीडि़त को ही कोतवाली थाने में बंद कर दिया गया।

पंचायती व शहरी निकाय चुनावों को लेकर बड़ी खबर, अब इसको मिली हरी झंडी

अगर कानूनी रूप से युवक ने गलत किया था तो उसका चालान किया जा सकता था। किसी भी पुलिसकर्मी को यह अधिकार नहीं है कि वह धर्म का अपमान करे। इसलिए उक्त कर्मचारी को निलंबित कर एफआइआर दर्ज की जाए। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष सरदार इंद्रपाल सिंह पाले, सचिव चरनजीत सिंह भाटिया, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह मग्गो आदि शामिल थे।

ये खबरें भी जरूर पढ़ें-

ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए खुशखबरी, सरकार उठाने जारी ये बड़ा कदम

हनुमान बेनीवाल ने गहलोत सरकार को दी चेतावनी, कहा- इसका अंजाम भुगतना होगा

वाहन चोरों का ऐसा खौफ, रातभर सीसीटीवी की फुटेज देखती रहती महिला

राज्यपाल कल्याण सिंह ने गिनाई भाजपा सरकार की कमजोरियां, बताई मौजूदा कांग्रेस सरकार की योजनाएं