4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा सरकार ने नहीं सुनी बात तो भुगतना पड़ा नुकसान, अब अनदेखी पर कांग्रेस का होगा वही हाल

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/  
less than 1 minute read
Google source verification
hanumangarh karamchari news

भाजपा सरकार ने नहीं सुनी बात तो भुगतना पड़ा नुकसान, अब अनदेखी पर कांग्रेस का होगा वही हाल

भाजपा सरकार ने नहीं सुनी बात तो भुगतना पड़ा नुकसान, अब अनदेखी पर कांग्रेस का होगा वही हाल
- भादरा में सम्मेलन आयोजन का निर्णय
- मंत्रालयिक कर्मचारियों की बैठक
हनुमानगढ़. राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन 27 जनवरी को भादरा में होगा। संगठन की मंगलवार को यहां शंकरसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय किया गया। जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक अध्यक्षों आदि की बैठक में जिला सम्मेलन की तिथि तय कर इसकी तैयारियों पर चर्चा की गई। संगठन के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत शर्मा तथा रामप्रताप सुथार ने पांच जनवरी को हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में लिए गए निर्णयों से सदस्यों को अवगत कराया। इसके अलावा लोकसभा चुनाव से पहले महासंघ की रणनीति तय की गई। जयपुर में कई दिनों तक धरना लगाने के बावजूद पिछली सरकार की ओर से मांगों पर ध्यान नहीं देने पर रोष प्रकट करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार को कर्मचारियों की अनदेखी का खमियाजा भुगतना पड़ेगा। अब भी यदि केन्द्र व राज्य में सत्ताधारी पार्टियों ने उनकी वाजिब मांगों की अनदेखी की तो उनको खमियाजा भुगतना पड़ेगा। मंत्रालयिक कर्मचारी अपने हकों पर कुठाराघात किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेंगे। बैठक में जिला प्रवक्ता संजीव धूडिय़ा, राकेश चौधरी, संजीव बेरवाल, मलकीत सिंह, बजरंग पारीक, नरेश शर्मा, नवीन बिश्नोई आदि ने विचार व्यक्त किए।