दौसा

Good News : मेहंदीपुर बालाजी के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, उड़ान भरेगा धार्मिक पर्यटन

Mehandipur Balaji : प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मेहंदीपुर बालाजी के लिए सोमवार से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होगी। पहली उड़ान सेवा सुबह 11 बजे बालाजी में उतरेगी।

less than 1 minute read
Dec 07, 2025
मेहंदीपुर बालाजी यात्रा के लिए तैयार हेलीकॉप्टर। फोटो पत्रिका नेटवर्क

दौसा। जिले में अब धार्मिक पर्यटन को गति मिलेगी। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मेहंदीपुर बालाजी के लिए सोमवार से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होगी। पहली उड़ान सेवा सुबह 11 बजे बालाजी में उतरेगी। जिले के ‘पंच गौरव’ में शामिल मेहंदीपुर बालाजी में धार्मिक पर्यटन के विकास की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन प्रयासरत है।

इस क्रम में यहां हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जा रही है। मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने के लिए देश के विभिन्न भागों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, जिनके लिए सड़क मार्ग की सुविधा उपलब्ध है। बांदीकुई तक रेल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। अब हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से यहां धार्मिक पर्यटन को और बढ़ावा मिलने की संभावना है।

जिला प्रशासन दौसा और राजस्थान पर्यटन मंत्रालय के मार्गदर्शन में "बुक योर हेलीकॉप्टर" कम्पनी ने जिले के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों तक नियमित हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की घोषणा की है।

इस सेवा के जरिए श्रद्धालु दिल्ली, जयपुर तथा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (पीनान रेस्ट एरिया) से सीधे मेहंदीपुर बालाजी, आभानेरी बावड़ी, झाझीरामपुरा और पपलाज माता मंदिर तक पहुंच सकेंगे।

भविष्य में जिले के अन्य पर्यटन स्थलों को भी सेवा से जोड़ने की योजना है। यह पहल राज्य सरकार की पर्यटन संवर्धन नीति और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय तथा पर्यटन मंत्रालय की नीतियों के अनुरूप विकसित की गई है।

Published on:
07 Dec 2025 09:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर