दौसा

Holiday: राजस्थान में स्थानीय अवकाश घोषित, आज ऑफिस और स्कूल रहेंगे बंद

Officer And School Holiday Declared: मतदान दिवस पर अवकाश घोषित किया गया है। अब 13 नवंबर को सरकारी दफ्तर और स्कूलों की छुट्टियां रहेंगी ताकि ज्यादा से ज्यादा मतदान हो सकें।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Nov 2024, 9:33 AM IST
Feature image

13th November Holiday: राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। ऐसे में मतदान दिवस पर अवकाश घोषित किया गया है। दरअसल, राजस्थान में झुंझुनूं, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, चौरासी, सलूंबर और रामगढ़ सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। ऐसे में निर्वाचन आयोग ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रंमाक 27– (जिला झुंझुनूं), 67-रामगढ़ (जिला अलवर), 88-दौसा (जिला दौसा), 97 देवली उनियारा (जिला टोंक), 110-खींवसर (जिला नागौर), 156-सलूंबर (जिला उदयपुर) और 161–चौरासी (जिला डूंगरपुर) में 13 नवंबर को अवकाश की घोषणा की है।

वहीं राजस्थान के कई स्कूलों में 12 नवम्बर को भी अवकाश घोषित किया था। जिन स्कूलों में उपचुनाव के लिए पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, वहां निर्वाचन विभाग ने स्थानीय अवकाश की घोषणा कर दी थी। ऐसे में स्कूलों की 2 छुट्टियां एक साथ हुई। अब 13 नवंबर को सरकारी दफ्तर और स्कूलों की छुट्टियां रहेंगी ताकि ज्यादा से ज्यादा मतदान हो सकें।

फिर मिलेगा लॉन्ग वीकेंड


दिवाली की छुट्टियों के बाद इस हफ्ते भी लॉन्ग वीकेंड मिलने वाला है। दरअसल शुक्रवार यानी 15 नवंबर को गुरुनानक जयंती है। इसके बाद कई जगहों पर शनिवार की छुट्टी रहती है। जिसके बाद रविवार आ जाएगा। ऐसे में लोग 3 की छुट्टी में लॉन्ग वीकेंड प्लान बनाने लग गए हैं।

Updated on:
13 Nov 2024, 9:33 AM IST
Published on: