दौसा

जयपुर के पूर्व राजघराने के देवराज सिंह ने किए हर्षद माता के दर्शन

पूर्व राजघराने जयपुर के देवराज सिंह लिलीपूल गुरुवार को बांदीकुई के दौरे पर रहे। उन्होंने आभानेरी में विश्व प्रसिद्ध चांद-बावड़ी का भ्रमण कर दीदार किया। देवराज सिंह ने हर्षद माता के दर्शन किए। इसके

less than 1 minute read
Dec 30, 2022
rajasthan royal family

बांदीकुई/पत्रिका. पूर्व राजघराने जयपुर के देवराज सिंह लिलीपूल गुरुवार को बांदीकुई के दौरे पर रहे। उन्होंने आभानेरी में विश्व प्रसिद्ध चांद-बावड़ी का भ्रमण कर दीदार किया। देवराज सिंह ने हर्षद माता के दर्शन किए। इसके बाद वे बांदीकुई में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने जागीर बांदीकुई में लोकमान्य सिंह के यहां दोपहर का भोजन किया।

इस दौरान देवराज सिंह ने बताया कि उन्होंने दौसा के इतिहास पर अंग्रेज़ी भाषा में एक पुस्तक लिखी है, जिसका 6 जनवरी को विमोचन किया जाएगा । उन्होंने कहा कि बांदीकुई का महान इतिहास रहा है। राणा सांगा का बसवा में निधन होने से यह जगह इतिहास में अमर हो गई है।

देवराज सिंह ने कहा कि राणा सांगा के चबूतरा स्थल को हेरिटेज स्मारक घोषित किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही बांदीकुई के चर्च का भी अवलोकन किया। इस दौरान भवानीसिंह, सुरेंद्रसिंह, दीपक, रमेश खंडेलवाल, शक्तिसिंह राठौड़, चक्रवीरसिंह, मनोनीत पार्षद गिर्राज शर्मा टीटीई, पंकज शर्मा, विजेंद्र गुर्जर, महेंद्र सैनी, बीपी सिंह गुढ़लिया, दीनबंधु फॉरेस्टर, अनुराग सैनी आदि लोग उपस्थित रहे।

Published on:
30 Dec 2022 10:44 am