आदिवासियों को लजीज भोजन:
अम्बानी परिवार की ओर से आयोजित भोज के लिए आदिवासी परिवार को बसों में बैठाकर नाथद्वारा के स्टेडियम लाया गया। भोजन में मूंग की दाल का हलवा, मिठी बूंदी की मिठाई, मिश्रित सब्जी, दाल-मैथी, दाल, अमचूर, चावल, पकौड़ी, रोटी, पूड़ी एवं मिक्स पापड़ आदि व्यंजन परोसे गए। यहां अनंत अंबानी भी पहुंचे।