मनोरथ कराने के लिए मुकेश अंबानी, नीता अंबानी तथा इनके पुत्र आकाश व अनंत पुत्र वधु एवं पौत्र तथा भाई अनिल अंबानी, टीना अंबानी, उनके पुत्र अनमोल एवं अंशुल सहित सभी सदस्य यहां आएंगे। जबकि, कोकिला बेन अंबानी, जो कि मंदिर मंडल नाथद्वारा की बोर्ड उपाध्यक्ष भी हैं, उनके आने का कार्यक्रम अभी पूरी तरह से तय नहीं हो पाया है। वे दो दिन पूर्व ही लंदन से मुंबई पहुंची हैं। वहीं कोरोना काल के शुरू होने के बाद से ही लगभग दो साल से अधिक समय से वे प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन करने भी नहीं आ पाई हैं।