दौसा

मामूली विवाद महिला पर बना कहर, पति ने कुल्हाड़ी से काट दे दी दर्दनाक मौत, एक साथ किए ताबड़तोड़ वार

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Nov 05, 2018
murder
murder

दौसा।

प्रदेश में रविवार रात एक पति ने अपनी ही पत्नी के साथ दरिंदगी कर खौफनाक घटना को अंजाम दिया। राजस्थान के दौसा जिले के महुवा इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पति फरार हो गया। दो साल पहले ही युवती की शादी हुई थी। पुलिस हत्यारे पति की तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार हत्यारा पति बेराजगार था और शराब पीने का आदी था। गाजीपुर गांव में रामफूल की ढांणी में रहने वाले धर्मसिंह का बीती रात अपनी पत्नी से विवाद हो गया। धर्मसिंह रात करीब ग्यारह बजे शराब के नशे में घर पहुंचा था।

आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस को बताया कि रात के समय दोनो में अक्सर झगड़ा होता था। अधिकतर मुद्दा खाना ही होता था। बीती रात भी दोनो के बीच खाने की बात को लेकर ही विवाद हुआ था। कुछ ही देर के बाद धर्मसिंह घर से चला गया था।

धर्मसिंह के जाने के बाद जब लोगों ने देखा तो उसकी पत्नी को फर्श पर मरा पाया। धर्मसिंह ने चाकू और कुल्हाड़ी से पत्नी के गले और पेट पर दस से भी ज्यादा वार किए थे। आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस को बताया कि धर्मसिंह दो साल पहले ही शादी कर पत्नी को यहां लाया था।

Updated on:
05 Nov 2018 05:00 pm
Published on:
05 Nov 2018 05:00 pm