6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीप जलाकर दिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Save girl child

दीप जलाकर दिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश

-भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन ने किया आयोजन
अनूपगढ.

भारतीय प्रजापति हीरोज संगठन के तत्वावधान में मिशन माटी दीपक अभियान के तहत रविवार रात दीपक जलाकर बेटी बचाओ बेटी पढाओ का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर 1100 दीपक जलाकर बेटी बचाने तथा दीपावली के अवसर पर मिट्टी के दीपक जलाने का आह्वान किया। संगठन के विजय वर्मा ने कहा कि माटीकला कार्य कुंभकार समाज की सांस्कृतिक विरासत है, जिसका संरक्षण और संवर्धन करना संगठन की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने भारतीय हस्तशिल्प व संस्कृति को संरक्षित रखने में सहयोग के लिए दीपावली पर मिट्टी के दीप जलाकर रोशनी करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कार्यकम का उद्देश्य स्वदेशी विचारधारा को बल देना है। उन्होंने कहा कि अनूपगढ़ में लगातार चार साल से मिशन माटी दीप कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय लखेसर, अध्यक्ष कैलाश नोखवाल, सचिव अनिल गेदर, कोषाध्यक्ष दीनदयाल, विनोद लखेसर, राहुल लखेसर, राजेंद्र लखेसर, मुकेश लखेसर, राजू डाल, विजय सुथार, गणेश लखेसर, कृष्ण टाक ,गोवर्धन, घनश्याम आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान 1100 दीपक जलाकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए यात्रियों को जागरूक भी किया गया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग