दौसा

जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेस-वे पर चलती कार बनी आग का गोला, गुजरात की तरफ जा रहे थे कार सवार दंपति

जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भेड़ोली इंटरचेंज के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार होकर दंपति गुजरात की तरफ जा रहे थे।

2 min read
Feb 17, 2026
जलती हुई कार (फोटो-पत्रिका)

दौसा। जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब भेड़ोली इंटरचेंज के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। इंटरचेंज से लगभग एक किलोमीटर आगे पहुंचे ही थे कि वाहन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर गई।

कार में सवार दंपति दिल्ली से गुजरात की ओर जा रहे थे। जैसे ही उन्हें वाहन में गड़बड़ी का एहसास हुआ और आग की लपटें दिखाई दीं, उन्होंने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए कार रोक दी। दोनों बिना देर किए वाहन से बाहर निकलकर सुरक्षित दूरी पर चले गए। उनकी सतर्कता के कारण बड़ा हादसा टल गया और वे बाल-बाल बच गए।

ये भी पढ़ें

राजस्थान शिक्षक भर्ती 2022 : एसओजी ने जयपुर से लेकर अंडमान तक की कार्रवाई, 5 इनामी डमी अभ्यर्थी गिरफ्तार

आग का गोला बनी कार (फोटो-पत्रिका)

मौके पर पहुंचे ग्रामीण

कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह आग का गोला बन गई। तेज लपटों और उठते धुएं को देखकर एक्सप्रेस-वे से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। कई वाहन चालकों ने अपनी गाड़ियां दूर रोक लीं। आग की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया।

पूरी तरह जली हुई कार (फोटो-पत्रिका)

कोई जनहानि नहीं

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। हालांकि आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है, लेकिन प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

एक्सप्रेस-वे पर आवागमन सामान्य

जलती कार की घटना से कुछ देर के लिए एक्सप्रेस-वे पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में हालात सामान्य किए गए। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान: प्रेमी के संग थाने पहुंची युवती, परिजन ने पेट्रोल छिड़क किया आत्मदाह का प्रयास

Published on:
17 Feb 2026 10:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर